Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Numerology: स्वभाव की भोली और इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, अक्सर मिलता है इन्हें धोखा

Numerology: किसी भी तारीख पर जन्मे लोगों का संंबंध खास मूलांक से होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक से किसी के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 12, 2026 12:48
Photo Credit- AI

Numerology: व्यक्ति के बारे में उसके मूलांक से जान सकते हैं. मूलांक का पता जन्म तारीख से लगा सकते हैं. किसी का जन्म महीने की 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 8 यानी 10 और 1 प्लस 0 यानी 1 होगा. इसी प्रकार जन्म तारीखों के अंक को जोड़कर मूलांक की गणना कर सकते हैं. अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांकों के बारे में बताया गया है. सभी मूलांक का संबंध किसी ग्रह से होता है. इससे व्यक्ति का स्वभाव और जीवन प्रभावित होता है. आज आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जिस मूलांक की लड़कियां इमोशनल और बहुत ही सीधी होती हैं.

इमोशनल, दयालु और सीधी होती है मूलांक 2 की लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 की लड़कियां बेहद इमोशनल और सीधी होती हैं. इनके स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है इसका प्रभाव मूलांक दो वालों पर पड़ता है. इन लड़कियों पर किसी की दुख नहीं देखा जाता है और यह इमोशनल होती हैं. यह बहुत ही दयालु होती हैं और लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं. यह स्वभाव की बहुत ही सीधी होती हैं. इनका शांत स्वभाव होता है और यह रिश्तों के प्रति समर्पित होती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें –Vijaya Ekadashi Kab Hai: 13 या 14 फरवरी, कब रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत, जानें सही तारीख और पारण का मुहूर्त

अक्सर मिलता है धोखा

यह स्वभाव की भोली-भाली होती हैं यह जल्दी से किसी पर भरोसा कर लेती हैं. रिश्तों को लेकर ज्यादा भावुक होती है जो इनके लिए नुकसानदायक होता है. यह आसानी से किसी की बातों में आ जाती है. यह सामने वाले से अधिक अपेक्ष रखती हैं इसके कारण इन्हें धोखा मिलता है. इन्हें धोखे से बचने के लिए थोड़ा समझदारी से काम लेना चाहिए.

---विज्ञापन---

मूलांक 2 वालों के लिए उपाय

मूलांक 2 वालों को शिव जी की पूजा करनी चाहिए. सोमवार का व्रत करना, दूध और चावल का दान करना मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा होता है. चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए इससे मन को शांति मिलती है. इसके साथ ही जीवन में शांति के लिए ॐ सों सोमाय नमः और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 12:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.