---विज्ञापन---

Religion

Money Vastu Tips: घर में इन जगहों पर ना रखें पैसा, वरना बना रहता है धन संकट, जानिए वास्तु नियम

Money Vastu Tips: घर में पैसे रखने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. अक्सर पैसे किस जगह रखने चाहिए इसको लेकर चर्चा होती है. आज आपको बताएंगे कि, वास्तु दोष से बचने के लिए पैसों को किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 10, 2026 19:51
Money Vastu Tips
Photo Credit- AI

Money Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी चीजों के बारे में नियमों के बारे में बताया गया है. ऐसे ही घर में पैसे रखने को लेकर वास्तु में नियमों का जिक्र किया गया है. घर में कई जगहों पर पैसा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार, आपको इन जगहों पर भूलकर भी पैसा नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो इसके कारण नकारात्मक परिणाम मिलते हैं. घर-परिवार में दरिद्रता बनी रहती है. अच्छी कमाई होने पर खर्च अधिक होता है और गरीबी बनी रहती है चलिए जानते हैं आपको किन जगहों पर पैसा नहीं रखना चाहिए?

अंधेरे वाली जगह न रखें पैसा

कई लोग पैसों को छिपाकर रखने के चक्कर में अंधेरे कमरे वाली जगह पर कहीं रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको भूलकर भी अंधेरे कोने में पैसा नहीं रखना चाहिए. इस जगह पैसे और तिजोरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और इससे धन संचय में बाधा उत्पन्न होती है. तिजोरी के पास गंदगी नहीं रखनी चाहिए.

---विज्ञापन---

बाथरूम के पास न रखें पैसा

कभी भी ऐसी जगह पर पैसा नहीं रखना चाहिए जिसकी दीवार बाथरूम की दीवार से लगती हो. इन स्थानों पर पैसा रखना अशुभ माना जाता है. ऐसी स्थिति में पैतृक संपत्ति बिकने तक की नौबत आ जाती है. इसके कारण कामों में बाधा आती है और मानसिक तनाव बढ़ता है.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन

---विज्ञापन---

दक्षिण दिशा में न रखें पैसा

धन रखने के लिए आपको कभी भी दक्षिण दिशा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. दक्षिण दिशा में पैसों को रखने से आर्थिक संकट बढ़ता है. इस दिशा में पैसा रखने से आदमी कर्जदार हो जाती है. इससे कमाई प्रभावित होती है. इसलिए इस दिशा में भूलकर भी तिजोरी नहीं होनी चाहिए.

पैसे रखने के लिए सही स्थान

उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को पैसे रखने के लिए शुभ माना जाता है. इस दिशा में पैसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. धन में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. इससे घर-परिवार पर मां लक्ष्मी का सदा आशीर्वाद रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 10, 2026 07:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.