---विज्ञापन---

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इसलिए करते हैं गंगा स्नान, जानें पुण्य की डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त!

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि मकर में होते हैं, जिससे इस अमावस्या का एक खास महत्व है। आइए जानते हैं, मौनी अमावस्या के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना पौराणिक दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण माना गया है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण और उपयोगी बातें क्या हैं?

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या का खास महत्व है। माघ महीने के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को माघी या मौनी अमावस्या कहा जाता है। यह अमावस्या हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र दिन माना गया है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अमावस्या का दिन और गंगा नदी दोनों को शुद्ध और दिव्य माना गया है। जब यह अमावस्या माघ मास में आती है, तो इसे और भी शुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। आइए जानते हैं, मौनी अमावस्या के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना पौराणिक दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है और इससे जुड़ीअन्य महत्वपूर्ण और उपयोगी बातें क्या हैं?

गंगा को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। इस दिन गंगा में स्नान करना व्यक्ति को आत्मिक बल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, मौनी अमावस्या पर मौन रहने और ध्यान करने की परंपरा है। मौन व्रत के साथ गंगा स्नान करने से आत्मशुद्धि होती है और मन की शांति मिलती है। सनातन पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या शनिवार 29 जनवरी 2025 को यानी आज मनाई जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि मकर में होते हैं जिससे विशेष ऊर्जा का संचार होता है। गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से इस ऊर्जा का लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ग्रह दोषों का निवारण भी होता है। गंगा-स्नान और पवित्र नदियों में पुण्य की डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से जुड़ी पौराणिक कथा

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। इस दिन सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। गंगा और अन्य नदियों के स्नान की पवित्रता का संबंध समुद्र मंथन की कथा से है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया, तो समुद्र से भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। इस अमृत कलश को पाने के लिए देवताओं और असुरों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। छीना-झपटी के दौरान अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर पड़ीं।

अमृत की ये बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक की पवित्र नदियों में गिरीं, जिससे ये नदियां अमृतमयी और अत्यंत पवित्र मानी जाने लगीं। इसी कारण से पर्व-त्योहार, पूर्णिमा, अमावस्या और विशेष तिथियों पर इन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। खासतौर पर मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को अत्यधिक पुण्यदायी और मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है।

---विज्ञापन---

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा जल को अमृत के समान पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से सभी पाप और कष्टों का नाश होता है और व्यक्ति को अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था और श्रद्धा के चलते मौनी अमावस्या का दिन गंगा स्नान के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पावन तिथि पर स्नान, पूजा और दान का शुभ मुहूर्त अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। यहां मौनी अमावस्या के पूरे दिन के लिए स्नान, पूजा और दान के लिए शुभ मुहूर्त दी गई है, नोट कर लें।

  • विजय मुहूर्त: 02:01 PM से 02:45 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 05:38 PM से 06:04 PM तक
  • संध्या मुहूर्त: 05:40 PM से 06:58 PM तक
  • अमृत काल: 09:19 PM से 10:51 PM तक
  • निशिता मुहूर्त: 11:45 PM से 12:37 PM तक (30 जनवरी)

मौनी अमावस्या का सांस्कृतिक महत्व

पुण्य कर्म और दान: इस दिन स्नान के बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसे समाज और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता लाने वाला कार्य माना गया है। प्रयागराज के संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन स्थल) में स्नान करने का विशेष महत्व है। माघ मेला इस दिन और भी भव्य रूप ले लेता है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ होने मौनी अमावस्या और भी अधिक फलदायी है। इसे शाही स्नान का दिन माना गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2025 11:11 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola