घर के दरवाजे पर आकर इन जानवरों का रोना है बेहद अशुभ, शकुन शास्त्र से जानें प्रभाव

Shakun Shastra: कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ जानवर घर के सामने आकर रोने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए शकुन शास्त्र की मदद से जानते हैं कि किन जानवरों का घर के दरवाजे पर आकर रोना अशुभ होता है और क्यों.

Shakun Shastra

Credit- AI Gemini

Shakun Shastra: सनातन धर्म में जानवरों की सेवा को एक शुभ कर्म माना गया है, जिसका फल व्यक्ति को कभी न कभी मिलता ही है. इसके अलावा जानवरों से कई बार शुभ व अशुभ संकेत भी मिलते हैं, जो सीधे देवी-देवताओं द्वारा दिए जाते हैं. दरअसल, अधिकतर जानवरों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से है, जिनके माध्यम से भगवान व्यक्ति को भविष्य की किसी महत्वपूर्ण घटना का इशारा देते हैं. खासकर, शकुन शास्त्र में जानवरों से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है. आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि घर के दरवाजे पर आकर जानवरों का रोना कैसा होता है.

विज्ञापन

कुत्ता

शकुन शास्त्र के अनुसार, कुत्ते का घर के दरवाजे पर आकर रोना अशुभ होता है. ये दर्शाता है कि आने वाले वक्त में आपके परिवार में कोई बड़ी परेशानी उत्पन्न होने वाली है. आपको भविष्य में बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है या घर के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब हो सकती है.

विज्ञापन

बिल्ली

घर के दरवाजे पर बिल्ली का आकर रोना शकुन शास्त्र के अनुसार अशुभ होता है. इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का अहम संकेत माना जाता है. साथ ही इसे किसी बड़ी अनहोनी से जोड़कर देखा जाता है.

विज्ञापन

गाय

शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे पर गाय का आकर रोना या चिल्लाना किसी अशुभ घटना का संकेत माना जाता है. ये दर्शाता है कि आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके कारण आपसे देवी-देवता नाराज हैं. साथ ही इसे पितृ दोष और नजर दोष का अहम संकेत माना गया है.

बंदर

यदि आपके घर के दरवाजे पर बंदर आकर रोता है तो ये शुभ संकेत नहीं है. शकुन शास्त्र में इसे किसी बड़ी अनहोनी का अहम संकेत माना गया है. साथ ही इसे वास्तु दोष, पितृ दोष और ग्रह दोष से जोड़कर देखा जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ