---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sawan 2024: 50 साल बाद 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, 3 दुर्लभ योग का बना महासंयोग

Sawan: साल 2024 में 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक सावन माह के व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान कई साल बाद कुछ शुभ योग का महासंयोग बन रहा है, जिससे उस दिन और व्रत का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। आइए जानते हैं उन 4 लकी राशियों के बारे में, जिनको सावन मास में भोले बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए श्रावण के महीने का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण के अनुसार, ये महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। सावन मास में विष्णु जी योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद संसार का पालन भोले बाबा करते हैं। ऐसे में इस समय व्रत रखने और भगवान शिव व मां पार्वती की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ होता है। सावन का महीना इस बार बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं साल 2024 में सावन के पवित्र मास में कौन-कौन से योग का निर्माण हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

50 साल बाद बना शुभ योग का महासंयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सावन के पावन मास में करीब 50 साल बाद तीन शुभ योग का निर्माण एक साथ हो रहा है। इस बार सावन में पांच सोमवार, सिद्धि योग और श्रावण नक्षत्र का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा श्रावण मास में प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्‍मान योग, शुक्रादित्‍य योग, नवपंचम योग, बुधादित्‍य योग, शश योग, कुबेर योग और गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 100 साल बाद ये 4 राशियां होंगी मालामाल! सावन के दूसरे सोमवार बना ‘कालसर्प योग’ का संयोग

---विज्ञापन---

इन 4 राशियों के लोगों को होगा लाभ

मकर राशि

यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको धन लाभ हो सकता है। बिजनेसमैन की सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी, जिसके कारण समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार का साधन मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ हो सकती है। आज और आने वाले कई दिन तक घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापारियों को हर काम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

अविवाहित लोगों के भाई-भाभी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बच्चों की प्रगति को देखकर माता-पिता को खुशी होगी।

तुला राशि

अविवाहित लोगों का रिश्ता अगले माह तक पक्का हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनका कोई सीनियर खुशखबरी दे सकता है, जिससे पूरा दिन आपका मूड अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच चल रहे मतभेद शाम तक दूर हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2024 01:27 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola