लड़ाई-झगड़े समेत इस तरह की Paintings घर में लगाना है अशुभ, वास्तु शास्त्र से जानें शुभ तस्वीरें

Paintings According To Vastu Shastra In Hindi: घर में गलत तरह की पेंटिंग लगाने से भी नुकसान होता है, ये बात पढ़ने में आपको अजीब लग सकती है, लेकिन सच है. आज यहां पर आप उन पेंटिंग्स के बारे में जानेंगे, जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए. साथ ही कई शुभ तस्वीरों के बारे में आपको पता चलेगा.

Paintings According To Vastu Shastra In Hindi

Credit- News24 Graphics

Paintings According To Vastu Shastra In Hindi: क्या आपको भी अपने घर में पेंटिंग्स लगाने का शौक है, जिसके लिए आएदिन आप नई-नई तस्वीरें खरीदते रहते हैं? यदि हां, तो आपकी ये आदत आपके दुखों का कारण भी बन सकती है. दरअसल, वास्तु शास्त्र में कई ऐसी पेंटिंग्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाना अशुभ होता है. इनसे नकारात्मक ऊर्जा अट्रैक्ट होती है, जिसके कारण घर वालों को गृह क्लेश, पैसों की कमी और खराब सेहत आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, कुछ तस्वीरें पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट भी करती हैं.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं कि घर में कौन-कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए और किस तरह की पेंटिंग्स को लगाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

घर में किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर (ghar mein kaun se tasveer nahi lagani chahiye in hindi) के अंदर लड़ाई-झगड़े, डूबते हुए सूरज, सूखे पेड़-पौधे, हिंसक जानवर, बंजर जमीन, टूटे हुए सामान, उदास या रोता हुआ व्यक्ति, शिकारी, शिव जी का तांडव, प्राकृतिक आपदाएं, अकेला पक्षी और बीमार व्यक्ति की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. इसके अलावा टूटी हुई और खराब तस्वीर को भी घर में लगाना अशुभ होता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिसके कारण घर वाले परेशान रहते हैं.

घर में किस तरह की तस्वीरें लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस घर (ghar mein kaun-kaun si tasveer lagani chahiye) में देवी-देवताओं की हंसते हुए, सफलता, उगते हुए सूरज, भागते हुए 7 घोड़े, कामधेनु गाय, बहता झरना, हंसों का जोड़ा, शांत जल, फूल, हरे-भरे खेत, खुली खिड़की या उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीरें होती हैं, वहां हमेशा खुशहाली रहती है. साथ ही वास्तु दोष नहीं लगता है.

विज्ञापन

बता दें कि समय-समय पर तस्वीर को साफ करते रहना चाहिए. यदि तस्वीरों पर गंदगी जमी रहती है तो उससे भी नकारात्मकता घर में फैलती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ