Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Masik Shivratri 2026 Today: आज है मासिक शिवरात्रि, देर रात प्राप्त हो रहा पूजा का मुहूर्त, जानें व्रत की विधि

Masik Shivratri 2026 Today: प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को समर्पित होता है. आज फरवरी का मासिक शिवरात्रि का पर्व है. चलिए पूजा मुहूर्त और व्रत विधि के बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 15, 2026 05:48
Masik Shivratri 2026 Today
Photo Credit- News24GFX

Masik Shivratri 2026 Today: मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है. मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. आज 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. फाल्गुन माह की मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त व्रत रख भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर सकते हैं. यह दिन कई खास उपाय करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

मासिक शिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का महत्व होता है. इस दिन पूजा का मुहूर्त देर रात प्राप्त हो रहा है. आज मासिक शिवरात्रि पर देर रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 54 मिनट तक निशिता काल का मुहूर्त रहेगा. इस मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं. मासिक शिवरात्रि पर रात के समय पूजा करने के अलावा सुबह शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और विधि विधान से पूजा करना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर मंगल का गोचर बदलेगा इन राशियों के हाल, भाग्य के सितारे होंगे मेहरबान

मासिक शिवरात्रि व्रत-पूजा विधि

आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और विधि विधान से पूजा करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करें. भगवान शिव की आरती करें और चालीसा का पाठ करें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 05:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.