Marriage Horoscope 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे प्रेम और संबंधों का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनके प्रेम जीवन में सुख, शांति और खुशियां बनी रहती हैं। शुक्र के अलावा शनि और बृहस्पति की कृपा से कुंडली में विवाह का योग बनता है। यदि कुंडली में शनि, बृहस्पति और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, तो विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है।
आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2025 में अपना सोलमेट मिल सकता है यानी उनकी शादी होने की प्रबल संभावना है।
नए साल में इन 3 राशियों के घर गूंजेगी शहनाई!
कर्क राशि
प्यार और रोमांस के मामले में साल 2025 कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शनि, शुक्र और बृहस्पति की विशेष कृपा से सिंगल लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो लोग पहले से लव रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में मजबूती आएगी। शादीशुदा जातकों का रिश्ता पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
सिंह राशि
साल 2025 में सिंह राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। साल की शुरुआत में सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। अप्रैल माह में आपकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी, जिसके कारण विवाह होने की प्रबल संभावना है। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी ये वर्ष खास रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी और पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
प्रेम के लिहाज से साल 2025 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। जुलाई के बाद विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस समय कुंडली में आपकी राशि के ऊपर शनि और बृहस्पति ग्रह की शुभ दृष्टि पड़ेगी, जिसके कारण शादी पक्की हो सकती है। वहीं जो लोग पहले रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पार्टनर संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके लिए भी ये वर्ष खुशनुमा और प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के शुभ संयोग से इस राशि के लोगों को मिलेगा मेहनत का फल, साल 2025 में होगा प्रमोशन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 hr agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
4 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines