हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: घर की बरकत को तबाह करती हैं रसोई से जुड़ी गलतियां, जानिए वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु में सभी चीजों की दिशा और दशा को लेकर नियम बताए गए हैं. रसोई को लेकर कई वास्तु नियम हैं. आप कुछ गलतियां करते हैं तो इसके कारण घर की बरकत तबाह होती है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई से जुड़े कई नियमों का ध्यान में रखना चाहिए. इन गलतियों को करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इन गलतियों के कारण बरकत रुक जाती है. आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है. आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा. आइये जानते हैं कि, आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

टूटे बर्तन न रखें

रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए. यह न सिर्फ रसोई की सुंदरता को कम करते हैं बल्कि, आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं. रसोई से सभी प्रकार के टूटे हुए बर्तनों को बाहर कर दें.

न रखें जंग लगे चाकू

जंग लगे हुए चाकू और कैंची को रसोई में नहीं रखना चाहिए. इन्हें रसोई में रखना नकारात्मकता का कारण बनता है. इसे अशुभ माना जाता है. इसके कारण देवी-देवताओं की कृपा में बाधा आती है. जंग लगी चीजों को रसोई से बाहर कर देना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Feng Shui: क्या है फेंगशुई और कैसे है पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से संबंध? जानें चीनी पद्धति का सच

हटा दें बासी भोजन

रसोई में बासी भोजन रखना नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है और इसे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. बासी भोजन रखने से गरीबी पीछा नहीं छोड़ती है. आप उतना ही भोजन बनाए जितने की जरूरत हो. रसोई में भूलकर भी सड़ा-गला खाना नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

न करें कचरा या गंदगी

रसोई में बेवजह गंदगी नहीं करनी चाहिए. अगर कोई गंदगी होती है तो इसे तुरंत साफ करें. रसोई को साफ रखना चाहिए. रसोई को गंदा और फैलाकर रखने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं. इससे अन्न और धन के भंडार प्रभावित होते हैं. रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola