What is Feng Shui: चीनी वास्तुकला फेंगशुई का संबंध नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा से है. इसका अर्थ हवा और पानी होता है. इस फेंगशुई का इस्तेमाल हवा और पानी की ऊर्जाओं के संतुलन को कर सद्भाव और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. यह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है. फेंगशुई से स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और करियर सभी पर प्रभाव पड़ते हैं. फेंगशुई भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह ही पृथ्वी, धातु, जल, आग और लकड़ी इन पांच तत्वों पर आधारित है.
कैसे करते हैं फेंगशुई का इस्तेमाल? (Feng Shui Uses)
फेंगशुई के नियमों के अनुसार, घर के लेआउट में बदलाव कर नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं. आप घर में या कार्यालय में फर्नीचर, कलाकृति और पौधों को व्यवस्थित कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं. रंगों का इस्तेमाल कर ऊर्जाओं को बदल सकते हैं. फेंगशुई के अनुसार, कई चीजों का इस्तेमाल कर आसपास की ऊर्जा को अच्छा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
फेंगशुई के लाभ (Feng Shui Benefits)
फेंगशुई की मदद से आप घर में और कार्यस्थल पर शांति और सद्भाव पैदा कर सकते हैं. इससे तनाव कम होता है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है. फेंगशुई से जीवन में समृद्धि आती है. इसके कारण समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है और भलाई होती है. बता दें कि, यह कोई वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है. यह चीनी पद्धति पर आधारित प्राचीन दर्शन और जीवन कला है. यह पूरी तरह से सकारात्मक सोच पर आधारित है. इसके जरिए लोग जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए तरीकों को तलाशते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.