हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karwa Chauth 2025: क्या करवा चौथ व्रत से लंबी होती है पति की उम्र? जानें इस पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj: करवा चौथ का व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होती है. इसी मान्यता के साथ महिलाएं व्रत रखती हैं. लेकिन क्या सच में व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है इस बारे में प्रेमानंद महाराज क्या कहते हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Premanand Maharaj on Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. इस व्रत को लेकर धार्मिक मान्यता है कि, करवा चौथ का व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होती है. लेकिन इसके लेकर सभी के अलग-अलग विचार हैं. व्रत करने से लंबी उम्र होने के बारे में प्रेमानंद महाराज ने खास बात कही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि, प्रेमानंद महाराज ने करवा चौथ के व्रत के बारे में क्या कहा है?

करवा चौथ से लंबी उम्र का संबंध

प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने पूछा कि, महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं? इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया “यह सब छोटी मोटी बातें हैं. ये सब लोक-परंपराएं हैं. कोई व्रत किसी भी व्यक्ति की मृत्यु को रोक नहीं सकता है. जो विधाता ने लिख दिया वह होना तय है” प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, हर व्यक्ति की आयु और मृत्यु पहले से तय होती है. इसे पूजा और कोई भी कर्मकांड बदल नहीं सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Joined Eyebrows Meaning: आपस में जुड़ी हुई आईब्रो होने से मिलते हैं अहम संकेत, जानें शुभ या अशुभ?

अनुष्ठान, पूजा और व्रत से दूर होता है छोटा-मोटा विघ्न

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि, कोई भी व्रत, अनुष्ठान और पूजा से छोटे-मोटे संकट को टाला जा सकता है. अगर माता पुत्र के लिए व्रत करती है तो उससे उसकी तबीयत ठीक हो सकती है. लेकिन कोई भी व्रत या जप मृत्यु को नहीं रोक सकता है. अगर केवल मृत्यु का योग बन रहा है तो महामृत्युंजय मंत्र के जाप से इस संकट को टाल सकते हैं लेकिन जब मृृत्यु निश्चित है तब होनी है. इसे कोई नहीं टाल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola