Joined Eyebrows Meaning: आपस में जुड़ी हुई आईब्रो होने से मिलते हैं अहम संकेत, जानें शुभ या अशुभ?

Joined Eyebrows Meaning: कई लोगों की आईब्रो आपस में जुड़ी हुई होती है. जब आईब्रो के बाल दोनों आंखों के बीच भी आ जाते हैं तो दोनों आईब्रो मिल जाती हैं. चलिए सामुद्रिक शास्त्र में इसका अर्थ सामुद्रिक शास्त्र जानते हैं.

Joined Eyebrows Meaning

Credit- News24 Graphics

Joined Eyebrows Meaning: व्यक्ति की आंखों के ऊपर बाल होते हैं इन्हें आईब्रो या भौंहें बोलते हैं. कई लोगों की दोनों आईब्रो आपस में मिली होती हैं. इन लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में खास बाते बताई गई है. सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे का हावभाव, आंखों की बनावट, माथे की रेखाएं, होंठ, नाक, भौंहें शरीर के अंगों की बनावट आदि से इंसान के बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में भौंहें मिलने वाले व्यक्ति की खासियत के बारे में भी बताया है. दोनों आईब्रो का आपस में मिलना कैसा होता है चलिए आपको सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बताते हैं.

विज्ञापन

दोनों आईब्रो का आपस में मिलना शुभ या अशुभ?

विज्ञापन

आमतौर पर इंसान की दोनों भौंहें के बीच थोड़ी दूरी होती है. अगर बीच में भी बाल आ जाते हैं तो यह दोनों आईब्रो आपस में जुड़ जाती है. ऐसे में सवाल बनता है कि, दोनों भौंहों मिली होना शुभ या अशुभ कैसा होता है? बता दें कि, दोनों आईब्रो का आपस में मिलना कई संकेत देता है. ऐसे व्यक्ति की कई खासियत होती है लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हो सकते हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र में जुड़ी हुई भौंहें का अर्थ?

  • जिन पुरुषों की आईब्रो आपस में मिली हुई होती है वह प्रभावशाली होते हैं. यह लोग करियर और पर्सनल लाइफ में हर चीज को महत्व देते हैं.
  • जुड़ी हुई आईब्रो वाले लोग जुनूनी होते हैं. यह किसी काम को करने का ठान लेते हैं तो इसे पूरा करके ही मानते हैं. यह हर काम में अपना 100 प्रतिशत देते हैं.
  • ऐसे लोग आत्मविश्वासी होते हैं और मार्गदर्शक होते हैं. यह लोग दूसरे के दुख-दर्द को बांटते हैं. इन लोगों में नेतृत्व की क्षमता होती है.

महिलाओं में जुड़ी हुई भौंहें होना

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, महिलाओं की भौंहें आपस में जुड़ा होना शुभ नहीं माना जाता है. यह महिलाएं लड़ाकू होती हैं और दूसरों की खुशी से जलती हैं. ऐसा माना जाता है कि, इन महिलाओं का पारिवारिक जीवन अधिक सुखमय नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ