हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: आज शनि जयंती पर 12 राशियों का होगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

आज 27 मई 2025 को शनि जयंती है। मान्यता है कि जो लोग आज के दिन सच्चे मन से शनिदेव की पूजा और कुछ उपाय करते हैं तो उनके जीवन की आ रही परेशानियां दूर होती हैं और किस्मत चमकने लगती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनि जयंती पर राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

विज्ञापन
शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये उपाय...

सनातन धर्म के लोगों के लिए कर्मफल दाता शनि की पूजा का खास महत्व है। धर्म ग्रंथों के मुताबिक, प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। इस साल ये तिथि आज 27 मई 2025, दिन मंगलवार को पड़ रही है। आज शनि जयंती के दिन जो लोग सच्चे मन से शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करते हैं, उनके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का उदय होता है। इसके अलावा आज राशि अनुसार कुछ उपाय करने से भी साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि शनि जयंती पर मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे।

मेष राशि

  • नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर पर लगाएं।
  • भोजन करने के बाद लौंग खाएं।
  • हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • चीटियों का आटा डालें।
  • जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल, पानी से भरा मटका और रसीले फलों का दान करें।

वृषभ राशि

  • सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें।
  • काले रंग की चिड़िया खरीदकर उसे आसमान में उड़ा दें।
  • अपने हाथ और पैर के नाखूनों पर सरसों के तेल से मालिश करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • अपने वजन के बराबर दूध कुष्ठ रोगियों को दें।
  • जरूरतमंद लोगों को दही-चीनी खिलाएं।
  • तेल, काले तिल, दूध, जल, मौसमी फल और अन्न का दान करें।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा

विज्ञापन

मिथुन राशि

  • सरसों के तेल का दान करें।
  • 7 तरह का अनाज पक्षियों को डालें।
  • कांसे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान करें।

कर्क राशि

  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए ज्वार गौशाला में दान करें।
  • शिव जी की पूजा करें।
  • सूखा नारियल और बादाम किसी मंदिर में दान करें।
  • शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • नीले रंग के कपड़े दान करें।

सिंह राशि

  • शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • आक के पौधे में 7 लोहे की कीलें चढ़ाएं।
  • काले कुत्ते को दूध और ब्रेड जरूर दें।
  • हनुमान जी की पूजा करें।
  • जरूरतमंद लोगों को मौसमी फलों का दान दें।
  • सरसों के तेल से छाया दान करें।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशिवालों को आज शनि जयंती पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज शनि जयंती पर चंद्र ने किया रोहिणी नक्षत्र में गोचर, बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola