---विज्ञापन---

Chandra Gochar: आज शनि जयंती पर चंद्र ने किया रोहिणी नक्षत्र में गोचर, बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा

आज 27 मई 2025, वार मंगलवार को शनि जयंती है। आज ही के दिन प्राचीन काल में शनि देव का जन्म हुआ था। इसी के साथ आज चंद्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी हुआ है। चलिए जानते हैं शनि जयंती पर किस समय चंद्र का गोचर हुआ है और उसका किन तीन राशिवालों के भाग्य पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

शनि देव को कर्म, दुख, बीमारी और न्याय का देवता माना जाता है। प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर शनि जयंती और शनि जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल आज यानी 27 मई 2025 को शनि जयंती है। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से शनि जयंती का दिन खास है क्योंकि आज चंद्र का भी गोचर हो रहा है। चंद्र देव को मन, माता, मनोबल, सुख और विचार का दाता माना जाता है।

आज सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर चंद्र देव ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है। इससे पहले वो कृत्तिका नक्षत्र में मौजूद थे। शुक्र देव को रोहिणी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो प्रेम, धन, लग्जरी लाइफ और सुंदरता के दाता हैं। चलिए जानते हैं आज शनि जयंती पर चंद्र गोचर से किन तीन राशिवालों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर पहुंच सकता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज मेष राशिवालों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। उम्मीद है कि समाज में आपके काम को नई पहचान मिलेगी। करियर को लेकर परेशान हैं तो कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करेगा। नौकरीपेशा जातकों को एक से ज्यादा साधन से धन लाभ होगा। मकान खरीदने का योग बन सकता है। विवाहित जातक करीबी रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

  • उपाय- शनि देव के मंदिर जाएं और वहां जाकर पूजा-अर्चना करें।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेसमैन के काम का विस्तार होगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवाओं की नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हाल के दिनों में जिन जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है, उनकी सेहत में सुधार होगा। विवाहित जातक गुस्सा नहीं करेंगे तो उनके रिश्ते में प्यार और समझ का संतुलन बना रहेगा।

  • उपाय- शनि देव और चंद्र देव की पूजा करें।

धनु राशि

मेष और कर्क के अलावा धनु राशिवालों को भी आज शनि जयंती पर आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों की अटकी हुई डील पूरी हो जाएगी, जिससे उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस बार मोटा बोनस मिलेगा, जिससे वो कर्ज के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। सेहत के लिहाज से आने वाला समय हर उम्र के लोगों के लिए सही रहेगा।

---विज्ञापन---
  • उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: कब तय होती है यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि? जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2025 08:57 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola