हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: जीवन के हर संकट को दूर करते हैं 'संकट मोचन' हनुमान, चमत्कारी मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ

Kaalchakra Today: व्यक्ति के जीवन में तरह-तरह के संकट आते रहते हैं. ऐसे में परेशान व्यक्ति को संकटों से मुक्ति के लिए संकट मोचन हनुमान जी की भक्ति करनी चाहिए. संकट मोचन हनुमान सभी मुश्किलों को दूर करते हैं. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 10 March 2026: आज मंगलवार के कालचक्र में हनुमान जी को प्रसन्न करने और संकट मोचन की कृपा के लिए क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में जान सकते हैं. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति में विनम्रता आती है. अगर व्यक्ति में विनम्रता नहीं आती है तो वह हनुमान का भक्त नहीं है. हनुमान जी की भक्ति से भूत-प्रेत और बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

आज 10 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय हनुमान जी के मंत्रों के जाप और इसके लाभ के बारे में बताने वाले हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Moonga Stone: मूंगा रत्न धारण करने से बदल सकता है भाग्य, जानिए किसे, कैसे और कब करना चाहिए धारण?

विज्ञापन

चमत्कारी हैं हनुमान मंत्र

आपको हनुमान जी को प्रसन्न करने और भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए ” हं हनुमते नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए, इस हनुमान मंत्र के नियमित जाप को करने से लाभ मिलता है. इस मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति चुनौतियों से लड़ने में सक्षम होता है. हनुमान जी के मंत्र का जाप करने से साहस बढ़ता है. इससे सेहत अच्छी होती है शारीरिक शक्ति बढ़ती है. हनुमान मंत्र के जाप से राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को नष्ट करता है.

जीवन में संकट से परेशान हैं तो संकट मोचन के मंत्रों का जाप संकट को दूर करता है. इससे कर्ज और कष्ट दूर होते हैं. मंत्र का जाप करने से मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है. आप गृहस्थ जीवन में रहकर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं इससे आपको लाभ मिलेगा. आप हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ राम नाम का जाप कर सकते हैं. राम नाम का जाप कर लेने से हनुमान जी आपके साथ हो जाएंगे.

विज्ञापन

यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola