हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: पानी को अपने लिए वरदान कैसे बनाएं? पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और लाभ

Kaalchakra Today: पानी का जीवन में खास महत्व है, जिसके बिना जिंदगी जीना मुश्किल है. हालांकि, पानी यानी जल का धार्मिक महत्व व लाभ भी है, जिसके बारे में आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Kaalchakra Today 12 May 2026: जल भी वायु का ही एक रूप है क्योंकि माना जाता है कि जल की उत्पत्ति वायु से ही हुई है. जल सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाओं को सोख सकता है. यही कारण है कि जल को मंत्र से अभिमंत्रित करने की क्रिया की जाती है. इसके अलावा पवित्र जल से तन और मन निर्मल होता है. पुराणों के अनुसार, धरती पर जल का भार धरती से 10 गुना ज्यादा है.

आज 12 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको जल के महत्व, उसके नुकसान और लाभ आदि के बारे में बताने जा रहे हैं.

जल का जीवन पर कैसे पड़ता है प्रभाव?

  • पानी के इस्तेमाल से आप अपनी भावनाओं पर काबू पा सकते हैं.
  • पानी के सही इस्तेमाल से आपके रिश्ते मजबूत होते हैं. साथ ही आपकी भावनाओं को दूसरे बेहतर ढंग से समझ पाते हैं.
  • आप जितना पानी पिएंगे, उतना ही स्वस्थ रहेंगे.
  • क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग यदि पानी ज्यादा पीते हैं व पानी की बर्बादी नहीं करते हैं, उन्हें बहुत सफलता मिलती है.
  • पानी बचाने और उसकी बर्बादी को रोकने से न सिर्फ चंद्रमा और शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि मन भी शांत रहता है.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

जल बर्बाद करने से होने वाले नुकसान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर के नलों में व्यर्थ पानी टपकता है, उस घर में हमेशा ही धन का अभाव रहता है. साथ ही नल से व्यर्थ टपकते पानी की आवाज घर के आभामंडल को प्रभावित करती है.
  • जो नदी, तालाब या कुंओं के जल में मल-मूत्र, थूक और कुल्ला करते हैं या उसमें कचरा फेंकते हैं, उनको ब्रह्म हत्या का पाप लगता है. ऐसे लोग कभी भी संपन्न नहीं हो पाते हैं.
  • बहुत से लोगों को रात में स्नान करने की आदत होती है, लेकिन शास्त्रों में रात में स्नान करना निषिद्ध माना गया है. जिस दिन ग्रहण होता है, उसी दिन सिर्फ रात में स्नान करना चाहिए.
  • जो भी जल का दुरुपयोग करता है, उसके घर में धन की कमी रहती है.
  • जो लोग पानी की बर्बादी करते हैं, वो हमेशा दूसरों से दबे रहते हैं.

यदि आप इस बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola