Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र और वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। शास्त्रों में जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी घटना के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। यहां तक कि बालों से जुड़े अशुभ संकेत भी बताए गए हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बालों से जुड़े अशुभ संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस समय बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए।
किस समय नहीं करनी चाहिए कंघी?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात के समय बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। संध्या से पहले ही बालों में कंघी कर लेनी चाहिए। मंगलवार और शनिवार के दिन बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा बालों में तेल लगाने के बाद, उस हाथ से शरीर में कहीं और तेल न लगाएं।
बालों से जुड़े अशुभ संकेत
- बाल बनाते समय कंघी गिर जाए, तो उसे अशुभ माना जाता है। कंघी का गिरना आने वाला संकट का संकेत होता है।
- बालों का लगातार टूटकर गिरना भी अशुभ संकेत होता है। बाल लगातार झड़ रहे हैं और घर में फैले रहते हैं, तो इससे परिवार में क्लेश और झगड़े होते हैं।
- कभी भी टूटे हुए या झड़े हुए बालों को खुले स्थान में नहीं फेकना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- छिपकली का बालों में गिरना अच्छा शकुन नहीं होता है। ये संकेत है कि आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना है।
- अचानक कान पर बाल निकल आना भी अशुभ संकेत होता है। ये शरीर में किसी बीमारी के होने का लक्षण हो सकता है।
- बाल खोलकर पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
- बालों को गर्म पानी से कभी नहीं धोना चाहिए। इससे आंखे कमजोर हो सकती हैं।
बालों से जुड़े अन्य संकेतों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
15 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
17 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
18 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
23 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines