Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए जितना महत्व देवी-देवताओं की पूजा का है, उनकी उतनी ही खास आस्था भगवना की मूर्तियों से जुड़ी है। माना जाता है कि घर में कुछ विशेष प्रतिमाओं को स्थापित करने से घरवालों के जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति तो मजबूत होती ही है। साथ ही ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलता है।
हालांकि कुछ मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें घर में स्थापित करने से बचना चाहिए। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं किस भगवान और धातु की मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए।
पीतल की मूर्तियां
घर में पीतल से बनी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित करने से बृहस्पति ग्रह शांत होता है। भगवान गणेश, विष्णु जी, कुबेर जी, कृष्ण जी और हनुमान जी के साथ देवी सरस्वती और धन की देवी मां लक्ष्मी की पीतल की प्रतिमा आप अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। माना जाता है कि जो लोग पीतल से बनी देव प्रतिमाओं की पूजा करते हैं, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घर में समृद्धि और तरक्की होती है। परिवार में ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: गुरु की उल्टी चाल इन 3 राशियों को बनाएगी अमीर, घर में आएगा नन्हा मेहमान!
स्फटिक की मूर्तियां
स्फटिक से बनी देवी-देवताओं की मूर्ति को घर में स्थापित करके नियमित रूप से उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे शरीर, मन और जीवन आदि स्वच्छ होता है। घरवालों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सदा खुशहाली रहे, तो इसके लिए अपने घर में गणेश जी, भगवान शिव और देवी लक्ष्मी की स्फटिक की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। माना जाता है कि जिस घर में रोजाना स्फटिक से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा होती हैं, वहां रहने वाले लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं।
पारद की मूर्तियां
पारद से बनी देव प्रतिमाओं की पूजा करना शुभ माना जाता है। पारद को सबसे शुद्ध और सात्विक धातु माना गया है। शिव जी, गणेश जी, हनुमान जी, कृष्ण जी, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और नंदी की पारद से बनी प्रतिमा को घर के मंदिर में स्थापित करने से परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है और घरवालों की हर मनोकामना पूरी होती है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की फूटी किस्मत, 2025 से पहले धन से भरेगा घर का भंडार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
9 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
15 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines