Kaalchakra Today 22 December 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवी-देवताओं की पूजा का खास महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान भगवान को उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाने से वो प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. हालांकि, अपनी परेशानी के अनुसार भी भगवान को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ होता है.
आज 22 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-से भगवान को किस चीज का भोग लगाना चाहिए और उससे क्या लाभ होता है.
शिव जी
- शिव जी को भांग और पंचामृत का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके अलावा रेवड़ी, मिश्री और चिरौंजी का भोग भी आप महादेव को लगा सकते हैं.
- अपनी किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए सावन में शिव जी को पंचामृत, गुड़, चना और चिरौंजी का भोग लगाना चाहिए.
- जिन लोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही है, उन्हें शुक्ल पक्ष पर अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक शिव मंदिर में केले के पत्ते पर पके चावल, दही और नैवेद्य का भोग लगाना चाहिए.
- दूध, दही, घी, शहद, जल और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करना भी शुभ होता है.
हनुमान जी
- हनुमान जी को हलवा, पंच मेवा, गुड़ से बने लड्डू, डंठल वाला पान, इमरती और केसर का भोग लगाना शुभ होता है.
- हर तरह के संकट से मुक्ति पाने के लिए बजरंग बली को 5 मंगलवार चोला चढ़ाएं और नैवेद्य का भोग लगाएं.
- जिन लोगों का खुद का मकान नहीं बन रहा है या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी को 800 ग्राम साबुत चने और सवा सौ ग्राम गुड़ चढ़ाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्र का वैधृति योग इन 3 राशियों की किस्मत को चमकाएगा, दूर हो सकती है धन की कमी
गणेश जी
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करना शुभ होता है, जबकि कार्यक्षेत्र में श्वेतार्त गणपति की स्थापना करने के बाद उन्हें खीर का भोग लगाने से तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं. इसके अलावा आप भगवान गणेश जी को मोदक और मोतीचूर के लड्डुओं का भी भोग लगा सकते हैं.
यदि आप जानना चाहते हैं कि मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी, विष्णु जी और शनि महाराज को कौन-कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
3 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
4 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
5 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
8 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
10 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
22 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines