Kaalchakra Today 19 October 2025: हिंदुओं के लिए दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसका उत्सव कुल 5 दिनों तक चलता है. इस बार 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही घर को रंग-बिरंगे दियों से जगमगाया जाता है. हालांकि, दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त और रात के समय करने वाले महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
- लक्ष्मी मुहूर्त- शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक
- प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक
- वृषभ लग्न- शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक
- महानिशीथ काल- रात 11 बजकर 41 मिनट से सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक
- सिंह लग्न- रात 1 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 56 मिनट तक
इन सभी मुहूर्त में से किसी में भी गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जा सकती है.
दिवाली के महाउपाय
- दिवाली के दिन 11 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ाएं और अपने सुखी जीवन की प्रार्थना करें. इस उपाय से न सिर्फ आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि धन की कमी से भी मुक्ति मिल सकती है.
- दिवाली की रात एक सफेद रेश्मी कपड़ा लें, उसमें कस्तूरी को रख के बांध दें. दिवाली पूजा के दौरान पोटली को मां के चरणों में रखें और फिर उसे तिजोरी में रख दें. उस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होगा.
- दिवाली की रात पूजा से पहले माता लक्ष्मी के चांदी के चरण पादुका लें. उस पर चंदन और केसर घिसकर लगाएं, फिर उसे अपने पूजा स्थान में स्थापित करें. इस उपाय से मां आपसे खुश होंगी और आपको मनचाहा आशीर्वाद भी दे सकती हैं.
यदि आप मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए दिवाली पर करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025 Rashifal: भाई दूज पर इन 4 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, चंद्र गोचर रहेगा शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
9 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines