Kaalchakra Today 18 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है इसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा. प्रतिपदा तिथि शाम को 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. शतभिषा नक्षत्र रात को 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा. आज राहुकाल दोपहर को 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही कई अशुभ योग रहेंगे.
आज 18 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, व्यक्ति को जीवन में किन चीजों की बर्बादी करने से बचना चाहिए. इन चीजों की बर्बादी करना इंसाान के लिए मुश्किलों का कारण बनता है. आप ऐसा करते हैं तो इसे आज ही सुधार लें वरना आपको इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके कारण आपके जीवन में हमेशा दुख रहेगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
भोजन न करें बर्बाद
व्यक्ति को कभी भी थाली में भोजन को नहीं छोड़ना चाहिए. भोजन बर्बाद करना बहुत ही बुरा होता है. इससे इंसान को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. भोजन की बर्बादी के कारण मां लक्ष्मी नाराज होती है और धन की कमी होती है. ऐसा व्यक्ति दरिद्रता का शिकार होता है.
न करें दूध की बर्बादी
इंसान को दूध की बर्बादी नहीं करनी चाहिए. अगर कोई दूध की बर्बादी करता है तो इससे उसके घर में समृद्धि नहीं रहती है. दूध की बर्बादी करने से आर्थिक स्थिति अस्थिर बनी रहती है. अगर दूध फर्श पर गिर जाता है तो इसे कभी पैर से न छूएं. दूध को पैर से रगड़कर साफ न करें. इसे हाथ से साफ करें.
यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: प्यार में धोखा देने वालों के लिए गरुड़ पुराण में बताई गई है भयानक सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
3 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
6 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
7 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
8 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
9 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
22 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines