Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: पैसों के लेन-देन के दौरान किन बातों का रखें ध्यान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: व्यक्ति को कोई भी काम करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे ही पैसों के लेन-देन के दौरान कई बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए. छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 5, 2026 10:45
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 5 March 2026: किसी भी काम को करने के लिए व्यक्ति शुभ-अशुभ मुहूर्त को देखता है. शुभ समय में काम करने से सफलता मिलती है. जबकि, अशुभ समय में कोई काम किया जाए तो उस कार्य में बाधा आती है. व्यक्ति को हर कार्य को करने से पहले शुभ-अशुभ समय को अवश्य देखना चाहिए. आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं.

आज 5 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने वाले हैं कि, व्यक्ति को पैसों के लेन-देन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आप ऐसा करते हैं तो आपको इसके शुभ परिणाम मिलेंगे. वहीं गलती करने से इसका अशुभ प्रभाव झेलना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

मंगलवार का दिन कर्ज चुकाने के लिए अच्छा होता है. लेकिन इस दिन कर्ज लेना बहुत ही बुरा होता है. आप कोई लोन चुकाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पैसा वापस करना चाहिए. बुधवार का दिन कर्ज देने से बचना चाहिए. इस दिन दिया गया पैसा वापस नहीं मिल सकता है. गुरुवार के दिन किसी भी तरह का लेन-देन न करें. शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है. शनिवार के दिन धन के लेन-देन बचें लेकिन जरूरत पड़ने पर आप ऐसा कर सकते हैं. रविवार के दिन आप किसी से पैसे लेने और देने से बचें. इसके अलावा नक्षत्र का ध्यान रखें. इसके बारे में आप विडियो में विस्तार से जान सकते हैं.

यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: सपने में दिखें ये संकेत तो समझ लें आने वाला है गंभीर संकट, हो सकता है पैसों के नुकसान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 05, 2026 10:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.