Kaalchakra Today 22 July 2026: आज 22 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी का समापन 23 जुलाई को सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर होगा. आज नवमी तिथि पर साध्य योग शाम को 6 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शुभ योग आरंभ होगा. स्वाती नक्षत्र रात को 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा. बालव करण शाम को 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कौलव करण आरंभ होगा. राहुकाल का समय दोपहर को 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में बीज मंत्र का जाप करने के फायदों के बारे में जानेंगे. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बीज मंत्र का जाप करने के लाभ
बीज मंत्र बेहद ही शुभ और शक्तिशाली होता है. पूजा के दौरान बीज मंत्र का जाप देवी-देवताओं के आह्वान के लिए किया जाता है. बीज मंत्र के जाप से आध्यात्मिक शक्तियां प्राप्त होती हैं. मानसिक रूप से मजबूती मिलती है और कुंडली के ग्रह मजबूत होते हैं. बीज मंत्र का जाप करना मनोकामना पूर्ति में लाभकारी होता है. हालांकि, भक्त को अपनी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंत्रों का जाप करना चाहिए. अगर श्रद्धा भाव की कमी होती है, तो किसी भी पूजा-पाठ और मंत्र जाप का लाभ नहीं मिलता है. धन, प्रेम, मान-सम्मान और सफलता के लिए बीज मंत्र का जाप लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है खाने से जुड़ा सपना आना? सच जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य
बीज मंत्र ‘ॐ’ का जाप
हिंदू धर्म में सबसे बड़ा बीज मंत्र ‘ॐ’ को माना जाता है. ओम मंत्र तीन ध्वनियों यानी अ, उ, और म से मिलकर बना है. ओम मंत्र का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है. ओम से ही अन्य सभी अक्षरों की उत्पत्ति मानी जाती है. यह बेहद ही शुभ और खास मंत्र है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, ओम में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियां समाई हैं. पद्मासन में बैठकर ओम का जाप करने से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है. इस मंत्र के जाप से सेहत अच्छी होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है.
आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines