Kaalchakra: व्यक्ति का नाम संवार सकता है भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कितना शुभ है आपका नाम

Kaalchakra Today: आज 20 जुलाई 2026 सोमवार के कालचक्र में व्यक्ति के नाम के महत्व के बारे में जानेंगे. किसी का नाम उस व्यक्ति का भाग्य संवार करता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

RASHI.jpg_d2ec3c

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 20 July 2026: आज 20 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी का समापन 21 जुलाई को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर हो जाएगा. आज शिव योग शाम को 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग आरंभ होगा. हस्त नक्षत्र शाम को 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा. गर करण दोपहर को 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. वणिज करण 21 जुलाई की सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा. आज के कालचक्र में व्यक्ति के नाम के प्रभाव और इसके महत्व के बारे में जानेंगे. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

संभलकर रखें बच्चे का नाम

नाम का महत्व जीवन में बहुत ही अधिक होता है. किसी के भी दो नाम हो सकते हैं. व्यक्ति का एक प्रचलित नाम और गुप्त नाम होता है. गुप्त नाम वह होता है, जिसे सिर्फ घर में माता-पिता और परिवार के लोग जानते हैं. जबकि, प्रचलित नाम सभी को पता होता है. गुप्त नाम राशि के अनुसार, रखा जाता है. इसके अलावा प्रचलित नाम रखा जाता है. गुप्त नाम रखने से तांत्रिक क्रिया, वशीकरण और टोटकों का असर नहीं होता है. प्रचलित नाम पर इनका प्रभाव नहीं होता है. यह विफल हो जाता है. राशि का नाम अधिक प्रभावी होता है. शादी के लिए कुंडली मिलान के दौरान राशि का नाम देखा जाता है. ग्रह दशा और भविष्य के बारे में जानने के लिए राशि का नाम प्रभावी होता है.

विज्ञापन

नाम संवार सकता है आपका भाग्य

व्यवहारिक नाम दो, चार या छ अक्षरों का शुभ होता है. यह नाम बोलने में अच्छा होना चाहिए. ऐसा नाम न रखें, जिसका कोई अर्थ न हो. नाम का उच्चारण आसान होना चाहिए. नकारात्मक अर्थ वाले नाम नहीं रखने चाहिए. इसका प्रभाव व्यक्ति के भाग्य पर पड़ता है. नाम हमेशा अच्छा होना चाहिए. नाम की ऊर्जा और वर्तनी अच्छी होनी चाहिए. इसका असर व्यक्ति के करियर, स्वभाव और भाग्य पर पड़ता है. आप अपने नाम के अर्थ से जान सकते हैं कि, आपके भाग्य के लिए आपका नाम कितना शुभ और भाग्यशाली है.

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ