---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: सुख पाने के लिए करें इन जीव-जंतुओं की सेवा, दूर होगी आर्थिक तंगी और बनेंगे बिगड़े काम

Kaalchakra Today: आज 19 अगस्त 2026 के कालचक्र में जीव-जंतुओं की सेवा करने के फायदों के बारे में जानेंगे. हिंदू धर्म में कई जीवों को पूजनीय माना जाता है. इनकी सेवा करने और इन्हें भोजन कराने से लाभ मिलते हैं. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 19 August 2026: आज सावन माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. सावन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि का समापन शाम को 7 बजकर 19 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी. आज तुलसीदास जयंती मनाई जा रही है. आज स्वाती नक्षत्र सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक था. इसके बाद अब विशाखा नक्षत्र का आरंभ हो गया है. ब्रह्म योग कल सुबह 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग आरंभ होगा. गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है.

आज कुछ अशुभ योग भी रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 12 बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. भद्रा का समय शाम को 7 बजकर 19 मिनट से लेकर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी. यमगण्ड काल, विडाल योग भी प्रभावी रहेगा. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से जीव-जंतुओं की सेवा करने और इसके लाभ के बारे में जानेंगे. जीवों की सेवा करने से आपको जीवन में सुख मिलेगा. इससे आप काल को भी टाल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Tulsidas Jayanti 2026: कारागार में भक्ति की अनोखी गाथा, जानिए तुलसीदास जी ने कैसे की थी हनुमान चालीसा की रचना?

सुख पाने के लिए करें सेवा

व्यक्ति को अपने मन में हमेशा दूसरों के हितों की कामना करें. आप लोग दूसरों की भलाई करें और सेवा करें. आपको दूसरों का दुख देखकर मन में दुख होना चाहिए. आपको कोशिश करनी चाहिए कि, आप दूसरे लोगों के काम आएं. आपको जीवन में सुख पाने और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गाय, कुत्तों, कौवे, और चींटियों को भोजन कराना चाहिए. गाय को गुड़-रोटी खिलाएं. आप गाय को हरा चारा खिला सकते हैं. कौवे को खिचड़ी और तेल लगी रोटी खिलाएं. चींटियों को आटे की रोटी खिलाएं.

---विज्ञापन---

शनिवार और गुरुवार के दिन करें उपाय

आपको इन उपायों को शनिवार और गुरुवार के दिन करना चाहिए. ऐसा करने से पितरों को प्रसन्न कर सकेंगे. पितरों को प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद से जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आप जीव-जंतुओं को हमेशा ताजा और साफ-सुथरा भोजन ही दें. उन्हें भरपेट भोजन कराएं.

आपको इन सभी उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 19, 2026 10:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola