Janmashtami 2025 Vrat Puja Muhurat: हिंदू पंचांग में भद्रा काल का खास महत्व है। भद्रा काल, जिसे विष्टि करण कहा जाता है, वो काफी अशुभ होता है। जब चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह कर्क राशि, सिंह राशि, कुंभ राशि या मीन राशि में विराजमान होते हैं, तब भद्रा लगता है। इस दौरान भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में यदि कोई मांगलिक कार्य या जरूरी काम किया जाता है तो उसके पूर्ण होने की संभावना कम होती है। इसलिए इस दौरान शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। बता दें कि भद्रा शनि देव की बहन हैं, जिनके पिता सूर्य देव हैं। भद्रा का स्वभाव क्रूर और विनाशकारी होता है, जिनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
चलिए अब जानते हैं साल 2025 में 16 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के शुभ दिन भद्रा काल रहेगा या नहीं। साथ ही आपको अपने शहर के अनुसार कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त पता चलेगा।
16 अगस्त को मध्यरात्रि का क्षण क्या है?
हर साल भाद्रमास माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है। जबकि व्रत का समापन अगले दिन रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद होता है। ऐसे में इस बार 16 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 15 अगस्त को प्रात: काल 12 बजकर 58 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद 18 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से भद्रा का योग बन रहा है। ऐसे में शनिवार (16 अगस्त) को भद्रा का अशुभ साया नहीं है।
बता दें कि शनिवार को मध्यरात्रि का क्षण सुबह 12 बजकर 26 मिनट है। इसके अलावा इस दिन चन्द्रोदय देर रात 10 बजकर 46 मिनट के आसपास हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? जानें 14 अहम नियम
शहर अनुसार कृष्ण जी की पूजा का मुहूर्त
- कोलकाता- देर रात 11:19 से प्रात: काल 12:03
- चेन्नई- देर रात 11:51 से प्रात: काल 12:36
- हैदराबाद- देर रात 11:58 से प्रात: काल 12:43
- बेंगलूरु- प्रात: काल में 12:01 से 12:47
- नोएडा- प्रात: काल में 12:03 से 12:47
- नई दिल्ली- प्रात: काल में 12:04 से 12:47
- गुरुग्राम- प्रात: काल में 12:05 से 12:48
- चण्डीगढ़- प्रात: काल में 12:06 से 12:49
- जयपुर- प्रात: काल में 12:10 से 12:53
- पुणे- प्रात: काल में 12:17 से 01:02
- मुंबई- प्रात: काल में 12:20 से 01:05
- अहमदाबाद- प्रात: काल में 12:22 से 01:06
ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Chanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
5 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
15 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines