हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के वास्तु का रखें ध्यान, वरना झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर का मुख्य द्वार बहुत ही खास महत्व रखता है. घर के मेन गेट से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. वास्तु दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ता है. इसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार के वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: वास्तु में सभी चीजों की दिशा और दशा का खास महत्व होता है. घर में प्रवेश के दौरान सबसे पहले मुख्य द्वार पड़ता है. ऐसे में घर का मुख्य द्वार वास्तु की दृष्टि से मायने रखता है. वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को लेकर कई सारे नियमों के बारे में बताया गया है. आपको घर के मुख्य द्वार से जुड़े इन सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए. अगर वास्तु दोष लगता है तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु सही होने पर जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है. चलिए घर के मुख्य द्वार के वास्तु के बारे में जानते हैं.

घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियम

मुख्य द्वार के लिए शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार के लिए कई दिशा शुभ होती हैं. घर का मुख्य द्वार पूर्व, उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में होना शुभ होता है. घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में भी बनाया जा सकता है लेकिन दक्षिण दिशा अशुभ मानी जाती है. इस दिशा में मुंह करके घर का मेन गेट नहीं होना चाहिए.

मुख्य द्वार पर लगाएं नेम प्लेट

अक्सर लोग घर के मेन गेट पर नेम प्लेट लगाते हैं. यह नेम प्लेट घर के बाहर जरूर होनी चाहिए. घर के बाहर नेम प्लेट लगाना स्वास्थ्य, धन और सुख को बढ़ावा मिलता है. आप घर के बाहर नेम प्लेट लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखें की इसके ऊपर धूल-मिट्टी जमा नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: रुपये-पैसों के मामले में लकी होते हैं इस मूलांक के लोग, खूब कमाते हैं और खुलकर करते हैं खर्च

घर के सामने ये चीजें होना अशुभ

अगर आपके घर के मुख्य द्वार के सामने कोई खंभा या पेड़ है तो यह अशुभ होता है. घर पर इन चीजों की छाया पड़ने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अगर घर के सामने पेड़ या खंभा है और कोई वास्तु दोष लग रहा है तो आपको वास्तु दोष दूर करने के उपाय करने चाहिए.

विज्ञापन

मुख्य द्वार के लिए वास्तु उपाय

घर के मुख्य द्वार पर स्वाास्तिक और ॐ’ का चिन्ह बनाएं और गेट के पास तुलसी का पौधा रखें. घर के द्वार पर नींबू-मिर्च का तोरण लगाएं. आम के पत्तों का तोरण लगाएं. यह सभी उपाय करना शुभ होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola