Pathar Mela: हिमाचल प्रदेश का ऐसा अनोखा मेला जहां एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं लोग, जानें क्या है मान्यता?

Shimla Dhami Pathar Mela: देशभर में ऐसे कई अनोखे पर्व मनाए जाते हैं जिसके बारे में सुनकर हैरानी होती है. ऐसा ही एक अनोखा मेला हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाता है जहां लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं. इस मेले में लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.

Shimla Dhami Pathar Mela

Himachal Pradesh Shimla Dhami Pathar Mela: पत्थर मेला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी गांव में होता है. यहां पर धामी के हलोग में पत्थरों का अनोखा मेला लगता है. यहां पर इस पत्थर मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पत्थर मेले के दौरान पत्थरों का मेला यानी खेल होता है. यह पत्थर मेला दिवाली के अगले दिन होता है. इस दौरान दो समुदाय के लोग इकट्ठा होते हैं और दोनों के बीच खूब जमकर पत्थरबाजी होती है. दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश धामी का पत्थर मेला

विज्ञापन

आज मंगलवार के दिन धामी में पत्थर मेला देखने को मिला. इस पत्थर मेले के दौरान दोनों तरफ से पत्थरों की जमकर बरसात हुई. पत्थरों की बारिश का यह सिलसिला तब तक जारी रहा, जब तक कि एक पक्ष लहूलुहान नहीं हो गया. बता दें कि, इस मेले की शुरुआत राजपरिवार के नरसिंह पूजन के साथ होती है. सालों से चली आ रही इस परंपरा में सैंकड़ों की संख्या में लोग धामी चौराहे के आसपास एकत्रित हुए.

विज्ञापन

क्या है मान्यता?

हिमाचल प्रदेश के पत्थर मेले में धामी रियासत के राजा शाही अंदाज में मेले वाले स्थान पर पहुंचे. यहां पर हर साल भद्रकाली को नर बलि दी जाती थी. एक बार धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले नर बलि को बंद करने का हुक्म दिया था. इसके बाद से पशु बलि शुरू कर दी. इसके बाद पशु बली को भी बंद कर दिया गया.

विज्ञापन

इसके बाद यहां पर पत्थर का मेला शुरू किया गया. इस पत्थर मेले में किसी के चोट लगने के बाद व्यक्ति का खून निकलता है तो उस खून से मां भद्रकाली के चबूतरे पर तिलक लगाया जाता है. पत्थर मेले के बारे में राजवंश और यहां के लोग दावा करते हैं कि आज तक पत्थर लगने से किसी की जान नहीं गई है.  इस दौरान यदि राज परिवार में किसी की मौत हो जाती है तो पहले मेले की रस्म निभाई जाती है, उसके बाद दाह संस्कार किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ