Guru Purnima 2025 upay: हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। यह दिन गुरु को समर्पित होता है, जिन्हें हिंदू धर्म में भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसके अलावा, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। साल 2025 में आज 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरु पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय करने लाभदायक होते हैं। चलिए जानते हैं वास्तु दोष, पैसों की कमी और दिमाग तेज करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।
वास्तु दोष से मुक्ति पाने का उपाय
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आज गुरु पूर्णिमा के पावन दिन रात के समय अपने घर की उत्तर दिशा में पलाश का पौधा लगाएं। रोजाना पौधे की पूजा करें और उसके पास घी का एक दीपक जलाएं। इससे न सिर्फ आपको वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धन की कमी भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2025: गुरु नहीं हैं पास तो जानें कैसे करें पूजा?
पैसों की कमी से मुक्ति पाने का उपाय
आज गुरु पूर्णिमा की रात धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने से पहले मां लक्ष्मी को एक नारियल चढ़ाएं। तीन बार ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें और आरती करें। आरती करने के बाद उस नारियल को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा और धीरे-धीरे पैसों की कमी दूर होने लगेगी।
दिमाग तेज करने के लिए करें ये उपाय
गुरु पूर्णिमा की रात देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद अपने गुरु के माथे पर तिलक लगाएं और उनके पैर स्पर्श करें। फिर उन्हें धार्मिक पुस्तक, पेन, डायरी या फिर कोई उपयोगी चीज भेंट कर उनका आशीर्वाद लें। इससे आपकी बुद्धि का विकास होगा और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
12 mins agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
2 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
3 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
4 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
6 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
22 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
22 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
23 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines