Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Griha Pravesh 2026 Muhurat: अप्रैल में केवल एक दिन है गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त, जानें सही तिथि-समय और नियम

Griha Pravesh 2026 Muhurat: क्या आप भी अप्रैल (2026) के महीने में अपने नए घर में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किस दिन गृह प्रवेश करें? अगर हां, तो बता दें कि इस महीने गृह प्रवेश का केवल एक ही शुभ मुहूर्त है, जिसके बारे में आपको यहां पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 8, 2026 20:48
Griha Pravesh 2026 Muhurat
Credit- Social Media

April 2026 Griha Pravesh Shubh Muhurat: साल 2026 में दूसरी बार 15 मार्च से खरमास का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा. 14 अप्रैल 2026 को खरमास खत्म होने के बाद ही शादी, सगाई, मुंडन, भूमि पूजन और गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे. दरअसल, हिंदू धर्म को मानने वाले लोग शुभ मुहूर्त में ही मांगलिक कार्य करते हैं क्योंकि उनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. खासकर, गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्य को शुभ मुहूर्त में ही करना अच्छा माना जाता है. हालांकि, इस बार अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए एक ही मंगल दिन है.

चलिए जानते हैं अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश का शुभ दिन और मुहूर्त क्या है. साथ ही आपको गृह प्रवेश से जुड़े मुख्य नियमों के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

अप्रैल में गृह प्रवेश का सबसे शुभ दिन क्या है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश के लिए केवल 20 तारीख ही शुभ है. 20 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक गृह प्रवेश का सबसे शुभ मुहूर्त है.

यदि किसी कारण से आप 20 अप्रैल 2026 को इस समय गृह प्रवेश नहीं कर पाएं तो सुबह 07:27 से सुबह 09:08, सुबह 11:22 से दोपहर 01:43 और दोपहर 04 बजे से शाम 06:16 मिनट के बीच भी नए घर की पूजा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

गृह प्रवेश से जुड़े नियम

  • नए घर में पति-पत्नी दोनों को साथ में कदम रखना चाहिए.
  • सबसे पहले घर के अंदर दाहिना पैर रखें.
  • गृह प्रवेश करते समय हाथ में नारियल और आम के पत्ते रखें.
  • घर में प्रवेश करते समय देवी-देवताओं के नाम का जाप करें.
  • घर में सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें.
  • नए घर की रसोई में सबसे पहले दूध उबालना शुभ होता है.
  • गृह प्रवेश के दिन घर में अखंड ज्योत किसी शुभ स्थान पर जरूर जलाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 08:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.