हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुध और मंगल बदलेंगे अपनी दिशा, खुल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य; हर फील्ड में मिलेगी सक्सेस

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की कई प्रकार की गतियां होती है, जिनसे ग्रहों और राशियों पर असर पड़ता है। सितंबर में दो ग्रह बुध और मंगल अपने परिक्रमा पथ (क्रांतिवृत्त) में परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका 3 राशियों पर काफी पॉजिटिव असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इनके परिक्रमा करने के मार्ग को ज्योतिष भाषा में ‘क्रांतिवृत्त’ कहते हैं। सितंबर के महीने में दो प्रभावशाली ग्रह बुध और मंगल सूर्य की परिक्रमा मार्ग पर अपनी दिशाएं बदल रहे हैं। हिन्दू गणितीय ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह बृहस्पतिवार 5 सितंबर को 04:35 AM बजे और मंगल ग्रह शुक्रवार 6 सितंबर को 07:31 AM बजे अपने-अपने क्रान्तिवृत्त पथ पर दिशा परिवर्तन करेंगे।

इन दोनों ग्रहों, बुध और मंगल, के क्रांतिवृत्त पर दिशा में बदलाव का असर सभी ग्रहों और राशियों पर पड़ेगा। लेकिन बुध और मंगल के इस क्रांतिवृत्त परिवर्तन का 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

ये भी पढ़ें: राधारानी के 28 खास नाम…प्रेमानंद महाराज ने बताया ‘मंत्रों का महामंत्र’; जाप से होती है हर कामना की पूर्ति

विज्ञापन

बुध-मंगल के क्रांतिवृत्त परिवर्तन का राशियों पर असर

मेष राशि

  • बुध और मंगल के क्रांतिवृत्त परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों के जीवन में नए बदलाव आ सकते हैं।
  • आपकी सोच पहले से अधिक सकारात्मक होने की उम्मीद है। इसका असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है।
  • स्टूडेंट जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार की खोज कर रहे लोगों की जॉब लग सकती है। नौकरी कर रहे लोगों के इनकम बढ़ सकते हैं।
  • कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फूड के बिजनेस से जुड़े लोग फायदे में रहेंगे। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। रोजमर्रा की जिंदगी परेशानियों से मुक्त गुजरेगी।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य की परिक्रमा पथ पर बुध और मंगल की दिशा में बदलाव सकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं।
  • आपमें वैचारिक स्थिरता आएगी और नया विजन विकसित होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।
  • कारोबार से जुड़े जातक बिजनेस में नए प्लान और एक्शन पर काम करेंगे। इससे कारोबार एक नई ऊंचाई छू सकता है।
  • नौकरीपेशा जातक पहले से अधिक व्यवस्थित होकर काम करेंगे। धन बढ़ाने के नए उपायों से लाभ होगा।
  • स्टूडेंट जातकों के जीवन में सहजता आएगी। आप क्रिएटिव होकर काम करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक और हंसी-खुशी भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग रोमांस करने में होते हैं अव्वल, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

सिंह राशि

  • सूर्य की परिक्रमा पथ पर बुध और मंगल की दिशा में बदलाव से सिंह राशि के जातकों को अधिक ऊर्जावान बना सकता है।
  • स्टूडेंट जातकों की प्रतिभा में निखार आएगा। आप अधिक फोकस होकर काम कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। अच्छी कंपनियों से ऑफर आ सकते हैं।
  • अपना काम या बिजनेस करने वाले लोग इनकम बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। इसका लाभ हो सकता है। पार्टनर से हेल्प मिलेगा।
  • पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: भगवान राम और कर्ण से जुड़ी है पितृपक्ष की कथा, जानें क्या है पिंडदान का महत्व!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola