Govardhan Puja 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है। दिवाली का उत्सव लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। आज गोवर्धन का त्योहार है। मान्यता है कि जो लोग गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग गोवर्धन पूजा के दिन राशि अनुसार श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं, तो उनके जीवन में खुशहाली, सुख, शांति, वैभव और धन का वास रहता है। चलिए जानते हैं श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
मेष राशि
गोवर्धन पूजा के दिन मेष राशि के लोग श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद उन्हें फल, मौसमी सब्जी और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ये सभी चीजें श्री कृष्ण को अति प्रिय हैं, जिनका भोग लगाने से आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशि
श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद उन्हें फल, फूल और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इस दौरान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वाद मिलेगा, जिससे जीवन में खुशियों का वास होगा।
मिथुन राशि
जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो गोवर्धन पूजा के दिन श्री कृष्ण की पूजा जरूर करें। साथ ही उन्हें हरी सब्जी और हरी मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से काफी हद तक आपकी परेशानियां कम हो जाएंगी।
कर्क राशि
श्री कृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें फल और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का वास होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को यदि श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना है, तो गोवर्धन पूजा के दिन विधिपूर्वक उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, मौसमी सब्जी और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें- Video: 5 दिन में इस राशि के लोग होंगे मालामाल, मंगल की कृपा से मुनाफा होगा दोगुना!
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक गोवर्धन पूजा के दिन यदि कृष्ण भगवान को हरी सब्जी और हरी मिठाई का भोग लगाते हैं, तो उन्हें देवता की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को यदि भगवान कृष्ण को प्रसन्न करना है, तो गोवर्धन पूजा के दिन उनकी विधिपूर्वक पूजा करें। भगवान को फल और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इस दौरान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
गोवर्धन पूजा पर श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए वृश्चिक राशि के लोग उन्हें लाल रंग के फल, मौसमी सब्जी और लाल रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको कृष्ण जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को यदि श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना है, तो इसके लिए गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें 5 प्रकार के फल और सब्जियों का भोग लगाएं। इसी के साथ बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाना भी अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को यदि गोवर्धन पूजा पर भगवान को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए कृष्ण जी को सेब, सब्जी और पांच अलग-अलग तरह की मिठाई का भोग लगाएं। इसी के साथ काले तिल कृष्ण जी को अर्पित करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
गोवर्धन पूजा पर कुंभ राशि के लोग यदि कृष्ण जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें फल, हरी सब्जी और हरी मिठाई का भोग लगाएं। इसी के साथ कृष्ण जी को मोर पंख अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
मीन राशि
जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 5 फल, हरी सब्जी और बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे भगवान बेहद खुश होंगे और जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
37 mins agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
7 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines