Ganesh Puja: केवल दूर्वा घास नहीं, 5 पत्तों को चढ़ाने से भी प्रसन्न होते हैं गणेशजी

Ganesh Puja: भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा (दूब) घास का विशेष महत्व है। इस घास की पत्तियों को चढ़ाने से प्रसन्न होकर गणेश जी अभीष्ट फल प्रदान करते हैं। लेकिन धार्मिक पुस्तकों के अनुसार, दूर्वा घास के अलावा 5 पेड़-पौधे ऐसे हैं, जिनके पत्ते अर्पित करने से भी चढ़ाने से गणेश जी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 पेड़-पौधे कौन-कौन से हैं?

Ganesh-Puja

Ganesh Puja: विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को दूर्वा यानी दूब घास बहुत प्रिय है। पौराणिक कथा के अनुसार, अनलासुर नामक राक्षस को निगल लेने के बाद गणेश जी को पेट में बहुत जलन हो रही थी, तब कश्यप ऋषि के सलाह पर दूर्वा घास के सेवन से उनकी जलन शांत हुई थी। यही कारण है कि गणपति पूजा में दूर्वा घास की पत्तियां जरूर अर्पित की जाती हैं। लेकिन दूर्वा घास के अलावा 5 पेड़-पौधे ऐसे हैं, जिनके पत्ते अर्पित करने से भी चढ़ाने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 पेड़-पौधे कौन-से हैं, जिनके पत्ते गणेश जी को चढ़ाए जाते हैं?

केतकी की पत्तियां

केतकी फूल की कोमल पत्तियां अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इस पौधे की पत्तियां विशेष रूप उन लोगों को अर्पित करनी चाहिए, कोई नया उद्यम या काम शुरू करना चाहते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश के बारह नामों में एक नाम का जाप करते हुए इस पौधे की पत्तियां अर्पित करने से शीघ्र लाभ होता है।

अर्जुन वृक्ष के पत्ते

अर्जुन वृक्ष के पत्ते गणेश जी को पसंद हैं। जो बेरोजगार हैं या नौकरी में प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी चाहते हैं, उन्हें गणेश जी को अर्जुन वृक्ष के 5 या 7 पत्ते अर्पित करने चाहिए। बुधवार को इस वृक्ष के पत्ते चढ़ाने से विशेष लाभ होता है।

आक के पत्ते

भगवान गणेश आक यानी अकवन के पत्ते चढ़ाने से भी बहुत प्रसन्न होते हैं। यह पत्ता शिवजी को भी बहुत प्रिय है। आर्थिक संकट से परेशान व्यक्ति वित्तीय स्थिरता के लिए आक के पत्ते का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कम से कम 11 पत्ते अर्पित करने चाहिए।

कनेर की पत्तियां

बुधवार को सफेद या पीले कनेर फूल की पत्तियां अर्पित करने से भी गणेश जी खुश होते हैं। कनेर फूल की पत्तियां अर्पित करने हर प्रकार के संकट जल्द ही दूर हो जाते हैं।

सेम की पत्तियां

सेम की पत्तियां अर्पित करने से भी गणेश जी प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसे चढ़ाने से पहले यह ध्यान रखें कि ये साफ और बिना कटी-फटी होनी चाहिए। मान्यता है कि जिनके काम में बार-बार बाधा आती है या कोई काम अटका पड़ा है, उनको इससे फायदा होता है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए भी इसका उपाय किया जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ