---विज्ञापन---

Aarti Chalisa angle-right

श्री विष्णु चालीसा | Shri Vishnu Chalisa

Shri Vishnu Chalisa: श्रीहरि विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. विष्णु भगवान की पूजा के साथ ही भक्त श्री विष्णु चालीसा का पाठ कर सकते हैं. विष्णु चालीसा के पाठ से जीवन में सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है.

---विज्ञापन---

Shri Vishnu Chalisa Lyrics in Hindi: विष्णु भगवान की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. विष्णु भगवान को सृष्टि का पालनहार माना जाता है. विष्णु जी की पूजा के लिए गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है. गुरुवार के दिन व्रत करने और विष्णु भगवान की पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और विष्णु भगवान की विशेष कृपा मिलती है. आप यहां विष्णु भगवान के चालीसा के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.

विष्णु भगवान चालीसा (Vishnu Bhagwan Chalisa)

दोहा

---विज्ञापन---

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ।।

चौपाई

---विज्ञापन---

नमो विष्णु भगवान खरारी,कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी,त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥
सुन्दर रूप मनोहर सूरत,सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
तन पर पीताम्बर अति सोहत,बैजन्ती माला मन मोहत ॥
शंख चक्र कर गदा बिराजे,देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे,काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥
सन्तभक्त सज्जन मनरंजन,दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन,दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥
पाप काट भव सिन्धु उतारण,कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
करत अनेक रूप प्रभु धारण,केवल आप भक्ति के कारण ॥
धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा,तब तुम रूप राम का धारा ।
भार उतार असुर दल मारा,रावण आदिक को संहारा ॥
आप वाराह रूप बनाया,हरण्याक्ष को मार गिराया ।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया,चौदह रतनन को निकलाया ॥
अमिलख असुरन द्वन्द मचाया,रूप मोहनी आप दिखाया ।
देवन को अमृत पान कराया,असुरन को छवि से बहलाया ॥
कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया,मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया,भस्मासुर को रूप दिखाया ॥
वेदन को जब असुर डुबाया,कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
मोहित बनकर खलहि नचाया,उसही कर से भस्म कराया ॥
असुर जलन्धर अति बलदाई,शंकर से उन कीन्ह लडाई ।

ये भी पढ़ें – शिव नगरी काशी में बनेगा भव्य थीम पार्क, आकर्षण का केंद्र होगा 130 फीट ऊंचा शिवलिंग

---विज्ञापन---

हार पार शिव सकल बनाई,कीन सती से छल खल जाई ॥
सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी,बतलाई सब विपत कहानी ।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी,वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥
देखत तीन दनुज शैतानी,वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी,हना असुर उर शिव शैतानी ॥
तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे,हिरणाकुश आदिक खल मारे ।
गणिका और अजामिल तारे,बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥
हरहु सकल संताप हमारे,कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे,दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥
चहत आपका सेवक दर्शन,करहु दया अपनी मधुसूदन ।
जानूं नहीं योग्य जब पूजन,होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥
शीलदया सन्तोष सुलक्षण,विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।
करहुं आपका किस विधि पूजन,कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥
करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण,कौन भांति मैं करहु समर्पण ।
सुर मुनि करत सदा सेवकाई हर्षित रहत परम गति पाई ॥
दीन दुखिन पर सदा सहाई,निज जन जान लेव अपनाई ।
पाप दोष संताप नशाओ,भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥
सुत सम्पति दे सुख उपजाओ,निज चरनन का दास बनाओ ।
निगम सदा ये विनय सुनावै,पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥

ये भी पढ़ें – Budh Vakri: 29 जून को वक्री होंगे बुध, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

---विज्ञापन---

दोहा

भक्त हृदय में वास करें पूर्ण कीजिये काज ।
शंख चक्र और गदा पद्म हे विष्णु महाराज ॥

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विष्णु चालीसा से जुड़े सवाल-जवाब (Vishnu Chalisa FAQs)

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. गुरुवार के दिन और एकादशी पर विष्णु भगवान चालीसा का पाठ कर सकते हैं.
विष्णु चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. इसका पाठ करने से विष्णु भगवान की कृपा बनी रहती है.
विष्णु चालीसा का पाठ सुबह और शाम के समय करना अच्छा होता है. पूजा के समय आपको विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए.
आप विधिवत तरीके से विष्णु चालीसा का पाठ कर सकते हैं. बिना पूजा किए स्नान कर विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष बैठकर चालीसा का पाठ कर सकते हैं.
First published on: Jun 10, 2026 11:32 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola