Parama Ekadashi 2026 Today: आज है परमा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

Parama Ekadashi 2026 Today: आज अधिकमास की एकादशी का व्रत है. अधिकमास एकादशी तिथि को परमा एकादशी के नाम से जानते हैं. आज कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर परमा एकादशी का व्रत करने से विष्णु भगवान की कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है.

Parama Ekadashi 2026 Today

Photo Credit- News24GFX

Parama Ekadashi 2026 Today: एकादशी तिथि विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होती है. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए खास होता है. आज गुरुवार के दिन परमा एकादशी पड़ रही है. ऐसे में इसका महत्व बढ़ गया है. यह अधिकमास की एकादशी है. अधिकमास विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. परमा एकादशी पर बन रहे इन संयोग में व्रत करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा. परमा एकादशी का व्रत 3 साल बाद आता है. आइये परमा एकादशी व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

परमा एकादशी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:02 से 04:42
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:49
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:18 से 07:38
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:19 से रात 08:19
अमृत काल- सुबह में 05:59 से 07:30

विज्ञापन

परमा एकादशी विष्णु भगवान पूजा विधि

परमा एकादशी के शुभ अवसर पर सुबह उठने के बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके साथ ही विष्णु भगवान का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें. भक्त पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें और विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को पीले फूल, पीले वस्त्र, तुलसी दल, अक्षत, फल और धूप अर्पित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी की दीपक जलाएं. परमा एकादशी व्रत की कथा का पाठ करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. विष्णु भगवान के चालीसा का पाठ करें और आरती करने के साथ ही भगवान को मिठाई और फलों का भोग लगाएं.

विज्ञापन

परमा एकादशी का महत्व

अधिकमास वाले अधिक वर्ष में परमा एकादशी का व्रत आता है. अधिक वर्ष तीन साल में एक बार आता है. परमा एकादशी का व्रत तीन साल में एक बार आता है. ऐसे में इस व्रत का खास महत्व है. परमा एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है. ज्येष्ठ अधिकमास की परमा एकादशी पर गर्मी में जल का दान करना शुभ माना जाता है. यह व्रत बेहद खास माना जाता है. परमा एकादशी का व्रत करने से धन-धान्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ