Diwali 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है. आज 20 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है. दिवाली पर लोग घरों को सजाते हैं और दीपक प्रज्वलित करते हैं. इसके साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं. आज दिवाली की शाम सभी घरों में दीपक जलाए जाते हैं. दीपक प्रज्वलित करते समय आपको सही विधि का पालन करना चाहिए. दीप प्रज्वलित करने के दौरान इस खास मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
दीप प्रज्वलित करते समय करें इस मंत्र का जाप
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।
ये भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली के दिन करें तिजोरी से जुड़े 5 खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरे रहेंगे धन के भंडार
दीपक जलाने के समय आप इस मंत्र का जाप अवश्य करें. यह श्लोक दीपक की ज्योति को नमन करने के लिए है. दीपक जीवन में शुभता, कल्याण, स्वास्थ्य और धन-संपदा लाता है. दीपक के प्रकाश से जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है. चलिए इस श्लोक का अर्थ समझते हैं.
शुभं करोति कल्याणं – शुभता और कल्याण करता है
आरोग्यम् धनसंपदा – आरोग्य यानी अच्छा स्वास्थ्य और धन-संपत्ति
शत्रुबुद्धिविनाशाय – शत्रुतापूर्ण बुद्धि का नाश करता है
दीपकाय नमोऽस्तु ते – मैं दीपक को नमन करता हूं
किस समय जलाएं दीपक
आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 8 मिनट से रात को 8 बजकर 18 मिनट तक है. आपको पूजा के दौरान ही दीप प्रज्वलित करने चाहिए. आप इस समय के बीच शुभ मुहूर्त में दीपक जलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
5 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
7 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoपितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines