Diwali 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है। लोग बेसब्री से दिवाली के आने का इंतजार करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल दिवाली का त्योहर कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। हालांकि इस बार अमावस्या तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। जहां कुछ लोग 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर 2024 को दिवाली मना रहे हैं। इसी के साथ इस बात को लेकर भी कन्फ्यूजन है कि 1 या 2 दिन, धनतेरस के कितने दिन बाद दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।
चलिए आपके कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और बताते हैं कि धनतेरस के कितने दिन बाद दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इसी के साथ आपको धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली की सही तिथि के बारे में भी पता चलेगा।
धनतेरस के कितने दिन बाद है दिवाली?
दिवाली का पर्व लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है। इसलिए इसे पंच पर्व भी कहते हैं। सबसे पहले धन की देवी को समर्पित धनतेरस फिर छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के एक दिन बाद दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 31 अक्टूबर को बड़ी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: 36 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! सूर्य, शुक्र और बुध रहेंगे मेहरबान
छोटी दिवाली पर क्यों जलाया जाता है दीपक?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। साथ ही यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। इससे अकाल मृत्यु के भय और पापों से मुक्ति मिलती है।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजकर 12 मिनट से लेकर देर रात 10 बजकर 30 मिनट तक लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी खुद धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। इसी वजह से जो लोग दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके जीवन में सदा धन और खुशियों का वास रहता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: ज्योतिर्लिंग दर्शन से मजबूत होंगे 9 ग्रह! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
इस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 hr agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
4 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
21 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines