---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: आज धनतेरस पर किस समय करें खरीदारी? शहर के अनुसार जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 City Wise Shubh Muhurat: धनतेरस का पर्व इस बार आज यानी 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. पूजा-पाठ के अलावा धनतेरस पर खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है. हालांकि, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त बदल जाता है. यदि आज जानना चाहते हैं कि आज आप किस मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं तो जानें अपने शहर के अनुसार सही समय.

---विज्ञापन---

Dhanteras 2025 City Wise Shubh Muhurat: आज 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके साथ ही दिवाली के 5 दिनों के त्योहार की शुरुआत हो गई है. आज धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक धनवंतरी जी की पूजा की जाएगी, जबकि शाम में यम का दीपक जलाना भी शुभ होता है. इसके अलावा धनतेरस पर खरीदारी करने का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर सोने और चांदी से बनी चीजों को खरीदने से घर में बरकती आती है. साथ ही पैसों की समस्या से मुक्ति मिलती है. हालांकि, जो लोग सोना या चांदी नहीं खरीद सकते हैं, वो मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा पाने के लिए बर्तन, सुपारी, धनिया, खील, बताशे या झाड़ू भी खरीद सकते हैं. आइए अब जानते हैं शहर के अनुसार आज खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है.

शहर अनुसार खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • नई दिल्ली- शाम 7:16 से रात 8:20 तक
  • गुरुग्राम- शाम 7:17 से रात 8:20 तक
  • सूरत- शाम 7:46 से रात 8:41 तक
  • जयपुर- शाम 7:24 से रात 8:26 तक
  • पटना- शाम 6:49 से शाम 7:49 तक
  • कोलकाता- शाम 6:41 से रात 7:38 तक
  • पुणे- शाम 7:46 से रात 8:38 तक
  • चेन्नई- शाम 7:28 से रात 8:15 तक
  • नासिक- शाम 7:44 से रात 8:37 तक
  • नोएडा- शाम 7:15 से रात 8:19 तक
  • अहमदाबाद- शाम 7:44 से रात 8:41 तक
  • बेंगलुरु- शाम 7:39 से रात 8:25 तक
  • मुंबई- शाम 7:49 से रात 8:41 तक
  • जोधपुर- शाम 7:37 से रात 8:38 तक
  • चंडीगढ़- शाम 7:14 से रात 8:20 तक
  • हैदराबाद- शाम 7:29 से रात 8:20 तक
  • कानपुर- शाम 7:07 से रात 8:08 तक
  • लखनऊ- शाम 07:05 से रात 08:08 तक
  • श्रीनगर- शाम 7:15 से रात 8:26 तक
  • भोपाल- शाम 7:24 से रात 8:21 तक
  • कोटा- शाम 7:27 से रात 827 तक

आज धनतेरस पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

आज धनरेसर की पूजा का पहला शुभ मुहूर्त शाम 5:48 से रात 8:20 मिनट तक है. इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम 7:16 से रात 9:11 मिनट तक है, जबकि सबसे शुभ मुहूर्त शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक है. आज इन तीनों मुहूर्त में से किसी में भी आप धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की पूजा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2025 08:07 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola