Chhath Puja 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए छठ के महापर्व का खास महत्व है, जो कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक चलता है. इन 4 दिनों के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है. छठ के तीसरे और चौथे दिन सूर्य देव को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है, जिसके लिए नदी, तालाब या घाट सबसे उत्तम रहता है.
हालांकि, कुछ लोगों के लिए घाट पर जाना संभव नहीं होता है. ऐसे में वो अपने सोसाइटी के स्विमिंग पूल या घर की छत पर प्लास्टिक के बाथटब पर खड़े होकर छठ पूजा करते हैं. यदि आप भी ऐसे ही छठ की पूजा करते हैं तो कुछ बातों पर ध्यान जरूर दें, नहीं तो पाप भी लग सकता है. चलिए जानते हैं घर पर स्विमिंग पूल या बाथटब में छठ की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
छठ पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
जिस भी जगह पर आप छठ की पूजा कर रहे हैं, उसका शुद्ध होना जरूरी है. यदि आप स्विमिंग पूल में छठ की पूजा कर रहे हैं तो एक दिन पहले उसकी सफाई कराएं. वहीं, जो लोग बाथटब या घर की छत पर ईंटों व मिट्टी से पानी का छोटा कुंड बनाते हैं, उन्हें भी उसकी शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए. पूल में कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए. इसके अलावा पानी भी शुद्ध होना चाहिए. स्विमिंग पूल या टब की सफाई करने के बाद उसमें पानी भरें और फिर गंगाजल डालें. इससे पानी पवित्र हो जाएगा.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्रती को कमर या घुटनों तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. इसलिए इतने गहरे स्विमिंग पूल, बाथटब या कुंड का ही इंतजाम करें.
2025 के छठ पूजा का कैलेंडर
- 25 अक्टूबर, शनिवार- नहाय खाय (पहला दिन)
- 26 अक्टूबर, रविवार- खरना (दूसरा दिन)
- 27 अक्टूबर, सोमवार- संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन)
- 28 अक्टूबर, मंगलवार- उषा अर्घ्य (चौथा दिन)
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Horoscope: छठ पर्व के समापन से पहले चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
8 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
15 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines