---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण देखना सही या गलत? जानिए इसको लेकर धर्म और विज्ञान की राय

Chandra Grahan 2026: अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना चाहिए या नहीं? ग्रहण देखने को लेकर धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या कहता है चलिए जानते हैं?

---विज्ञापन---

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. भारत में यह ग्रहण शाम को 5 बजकर 59 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इसके बाद ही भारत में चंद्र ग्रहण देख सकेंगे. चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना चाहिए या नहीं इसके लेकर आपने मन में सवाल है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं?

चंद्र ग्रहण देखने को लेकर धार्मिक दृष्टिकोण?

चंद्र ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू धर्म में ग्रहण के समय शुभ काम नहीं कर सकते हैं. इस मंदिर के कपाट बंद कर दिये जाते हैं. धर्म की दृष्टि से ग्रहण को सीधा देखने से बचना चाहिए. खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ग्रहण से बचना चाहिए. धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण के समय कई सावधानियां बरतनी चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: आज ग्रहण के बाद किस समय खुलेंगे मंदिरों के कपाट? जान लें दर्शन और आरती का समय

चंद्र ग्रहण देखने को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखान सुरक्षित माना जाता है. बता दें कि, चंद्रमा की अपनी रोशनी नहीं होती है यह सूर्य की रोशनी को परावर्तित करता है. इसे देखना बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होता है. ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इसे देखने से कोई नुकसान नहीं होता है.

---विज्ञापन---

ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं?

ग्रहण और सूतक काल के दौरान नए और शुभ कार्य करने से बचें. ग्रहण के समय नाखून और बाल काटने से बचें. इस दौरान भगवान की प्रतिमा को स्पर्श न करें. ग्रहण के समय खाना-पीना वर्जित होता है. ग्रहण के समय आपको मंत्र जाप करना चाहिए. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 11:04 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola