Som Stotra Lyrics in Hindi: चंद्र देव को शीतलता, मनोबल और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है. सोमवार का दिन चंद्र देव को प्रसन्न करने के उपाय करने के लिए खास होता है. आप सोमवार के दिन मानसिक शांति और शीतलका के लिए सोम स्तोत्रम् का पाठ कर सकते हैं. इसका पाठ करने से मन शांत रहता है और चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है. आप सोमवार के दिन इस खास स्तोत्रम् का पाठ कर सकते हैं. यहां आप सोम स्तोत्रम् के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
सोम स्तोत्रम् (Som Stotra Lyrics)
श्वेताम्बरोज्ज्वलतनुं सितमाल्यगन्धं
श्वेताश्वयुक्तरथगं सुरसेविताङ्घ्रिम्।
दोर्भ्यां धृताभयगदं वरदं सुधांशुं
श्रीवत्समौक्तिकधरं प्रणमामि चन्द्रम्।
आग्नेयभागे सरथो दशाश्वश्चात्रेयजो यामुनदेशजश्च।
प्रत्यङ्मुखस्थश्चतुरश्रपीठे गदाधरो नोऽवतु रोहिणीशः।
चन्द्रं नमामि वरदं शङ्करस्य विभूषणम्।
कलानिधिं कान्तरूपं केयूरमकुटोज्ज्वलम्।
वरदं वन्द्यचरणं वासुदेवस्य लोचनम्।
वसुधाह्लादनकरं विधुं तं प्रणमाम्यहम्।
श्वेतमाल्याम्बरधरं श्वेतगन्धानुलेपनम्।
श्वेतछत्रोल्लसन्मौलिं शशिनं प्रणमाम्यहम्।
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
सर्वं जगज्जीवयसि सुधारसमयैः करैः।
सोम देहि ममारोग्यं सुधापूरितमण्डलम्।
राजा त्वं ब्राह्मणानां च रमाया अपि सोदरः।
राजा नाथश्चौषधीनां रक्ष मां रजनीकर।
शङ्करस्य शिरोरत्नं शार्ङ्गिणश्च विलोचनम्।
तारकाणामधीशस्त्वं तारयाऽस्मान्महापदः।
कल्याणमूर्ते वरद करुणारसवारिधे।
कलशोदधिसञ्जात कलानाथ कृपां कुरु।
क्षीरार्णवसमुद्भूत चिन्तामणिसहोद्भव।
कामितार्थान् प्रदेहि त्वं कल्पद्रुमसहोदर।
श्वेताम्बरः श्वेतविभूषणाढ्यो गदाधरः श्वेतरुचिर्द्विबाहुः।
चन्द्रः सुधात्मा वरदः किरीटी श्रेयांसि मह्यं प्रददातु देवः।
ये भी पढ़ें – Ramayana Story: परम सुंदरी ताड़का कैसे बनी थी खूंखार राक्षसी, किसने दिया था श्राप? पढ़ें पौराणिक कथा
कैसे करें सोम स्तोत्रम् का पाठ?
सोम स्तोत्रम् का पाठ करना सोमवार के दिन सबसे अच्छा माना जाता है. सोमवार के दिन सोम स्तोत्रम् का पाठ करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. पूर्णिमा के दिन इसका पाठ करना अच्छा माना जाता है. आप इसका पाठ करने के लिए स्नान कर सफेद वस्त्र पहन लें. इसके बाद चंद्र देव की प्रतिमा स्थापित करें और सफेद पुष्प, कच्चे दूध, और चावल अर्पित करें. चंद्र देव की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सोम स्तोत्रम् का पाठ करें.
सोम स्तोत्रम् पाठ करने के लाभ
सोम स्तोत्रम् का पाठ करने से चंद्र दोष से राहत मिलती है. इसका पाठ करना मानसिक शांति के लिए अच्छा होता है. तनाव और चिंता से राहत के लिए इसका पाठ अवश्य करें. इसका पाठ करना जीवन में शीतलता, शांति, और समृद्धि लेकर आता है.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा में पड़ती है भीषण गर्मी, जानिए ज्योतिषीय महत्व और सुख-समृद्धि के लिए उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
3 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
6 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
7 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
8 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
12 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines