Chanakya Niti: लोग अक्सर सूरत देखकर प्यार में पड़ जाते हैं. लेकिन किसी भी रिश्ते को सही से चलाने के लिए सूरत नहीं सीरत यानी चरित्र और व्यवहार देखना जरूरी है. चाणक्य नीति में ऐसी ही कई महिलाओं के बारे में बताया गया है. कई अवगुणों वाली महिलाओं के साथ रहना व्यक्ति को परेशान कर सकता है. ऐसे में आचार्य चाणक्य की बात को मानते हुए, ऐसी महिलाओं से दूरी बना लेनी चाहिए.
चाणक्य नीति के मुताबिक, इन अवगुणों वाली महिला घर-परिवार को तबाह कर देती हैं. इनके कारण घर-परिवार में शांति खत्म हो जाती है. तनाव के कारण परिवार में कलह रहती है. पुरुषों को चार तरह की महिलाओं से दूर रहना चाहिए. आप आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन महिलाओं के बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं.
इन 4 प्रकार की महिलाओं से रहें दूर
लालची महिलाओं से दूरी – लालची महिलाओं से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए और इनके साथ रिश्ता बिल्कुल न बनाएं. यह आपको अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकती है. इसके कारण आपको आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है. इसलिए ऐसी महिला से दूर रहें.
ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: कैंची धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली स्थित इस मंदिर में करें नीम करोली बाबा के दर्शन, जानिए महत्व
गुस्सैल महिलाओं से रहें दूर – अधिक गुस्सा करने वाली महिला आपके जीवन को नरक बना सकती हैं. गुस्से के कारण वह आपका अपमान कर सकती है. इसके कारण आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी. आप समाज में मजाक का पात्र बन सकते हैं. ऐसी गलती करने से बचें.
शकी महिला से न बनाएं रिश्ता – अगर किसी महिला को शक करने की आदत हैं, तो ऐसी महिला के साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहिए. यह आपके जीवन को कठिनाइयों में डाल सकती है. आप उसके लिए कितना भी अच्छा रहें. रिश्ते में कितना भी ईमानदार रहें, लेकिन वह आपके ऊपर शक करेगी.
अधिक खर्च करने वाली से रहें दूर – किसी महिला के अधिक और फिजूलखर्च करने की आदत घर को आर्थिक तौर पर बर्बाद कर सकती है. ऐसी महिला घर को जोड़कर नहीं चल पाती है. आप ऐसी महिला से रिश्ता बनाने से बचें. वरना आपको भविष्य में पैसों के लिए परेशान होना पड़ सकता है. इस बात का ध्यान रखें, अधिक कंजूस के साथ भी रिश्ता नहीं बनाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
16 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
17 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
2 days agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines