Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा। उनका नाम संसार के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में आता है। उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन की लगभग हर छोटी-बड़ी परेशानी के समाधान के बारे में बताया है। उन्होंने समाज में मान-सम्मान पाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख भी नीति शास्त्र में किया है। उन्होंने बताया है कि मनुष्य की वो कौन सी 5 गलत आदतें हैं, जिनके कारण समाज में उसे मान-सम्मान नहीं मिलता है। आइए जानते हैं मनुष्य की उन्हीं गलत आदतों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में
झूठ बोलना
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि मनुष्य को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। जो लोग झूठ बोलते हैं, उन पर कभी भी कोई भरोसा नहीं करता है। इसके अलावा समाज में उन्हें मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।
लालच
समाज के लोग उन लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं, जो लालची होते हैं। लालच में आकर व्यक्ति अपना सब कुछ गवा देता है। खासतौर पर अपने रिश्तों को। आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, अगर व्यक्ति में लालच आ जाता है, तो उसे समाज में कभी भी मान-सम्मान नहीं मिलता है। लालची व्यक्ति से लोग दूरी बनाकर रखना ही पसंद करते हैं।
चुगली करना
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो लोग बातों को इधर-उधर करते हैं। उन्हें समाज में कभी भी मान-सम्मान नहीं मिलता है। अगर कोई आप पर विश्वास करके आपको कोई बात बता रहा है, तो उसे गुप्त रखें।
आलसी
चाणक्य ने बताया है कि जो लोग आलसी होते हैं, उन्हें कभी भी जीवन में सफलता नहीं मिलती है। इसके अलावा आलसी लोगों की कभी कोई इज्जत भी नहीं करता है। इसलिए अपने काम के प्रति कभी भी लापरवाही न दिखाएं।
बुराई करना
अक्सर आपने सुना होगा कि कभी भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। बुराई करना एक गलत आदत होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग दूसरों की बुराइयां करते हैं, उन्हें कभी भी समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। इसलिए गलती से भी कभी किसी की बुराई न करें।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines