Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Chanakya Niti: इन 5 चीजों में कभी भी न करें शर्म, नहीं तो जीवन भर रहेंगे दुखी!

Chanakya Niti for Happy Life: आचार्य चाणक्य को समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र का विद्वान माना जाता है। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से 'चाणक्य नीति शास्त्र' की रचना की थी। आज हम आपको 'नीति शास्त्र' में बताई गई उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कभी भी किसी व्यक्ति को शर्म नहीं करनी चाहिए।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: May 1, 2024 12:33
Chanakya Niti

Chanakya Niti for Happy Life: मान-सम्मान, इज्जत और शर्म इनके चक्कर में व्यक्ति कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पता है और न चाहते हुए भी उन्हें चुप रहना पड़ता है। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां पर व्यक्ति को बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी बात को खुलकर रखना चाहिए।

आज हम आपको आचार्य चाणक्य के ‘नीति शास्त्र’ में लिखित उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर व्यक्ति को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स

कपड़े

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि व्यक्ति को कभी भी अपने कपड़ों को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। आपके कपड़े कभी भी आपके व्यक्तित्व के बारे में नहीं बता सकते हैं। इसलिए आप चाहे सस्ते कपड़े पहने या महंगे, उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सीखने में

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को कभी भी कुछ नई चीज सीखने में शर्म नहीं करनी चाहिए। जो लोग नई चीज के बारे में जानने और उसे सीखने में शर्म करते हैं। आमतौर पर वह बाकी लोगों से पीछे रह जाते हैं।

भाषा

भारत एक ऐसा देश है। जहां भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियां बोली जाती हैं। अगर आप अपने देश को छोड़ किसी और देश में जाते हैं, तो वहां पर कभी भी अपनी भाषा को लेकर आपको शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। अगर सामने वाले व्यक्ति को आपकी भाषा समझ में नहीं आ रही है, तो उसे समझाने का प्रयास कीजिए।

सवाल करने में

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को कभी भी सवाल करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। अगर उसके दिमाग में कोई कंफ्यूजन है, तो उसे सामने वाले से कंफर्म कर लेना चाहिए।

ज्ञान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने गुरु से ज्ञान लेने में पीछे नहीं रहना चाहिए। उसे जहां कहीं भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है, वहां से उसे सीखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 01, 2024 11:41 AM

संबंधित खबरें