चैत्र नवरात्रि का पर्व आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं, उन्हें नकारात्मक ऊर्जा, पैसों की कमी, गृह क्लेश और खराब सेहत आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ आज यानी 30 मार्च 2025 से हो गया है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 को होगा। हालांकि इस बार चैत्र नवरात्रि 9 की जगह केवल 8 दिन की है, क्योंकि द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन 31 मार्च 2025 को पड़ रही है।
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उस एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यदि व्यक्ति आज यानी 30 मार्च को करता है, तो 8 दिन बाद उसकी वो मनोकामना पूरी हो सकती है। चलिए जानते हैं मनोकामना पूर्ति के प्रभावशाली उपाय के बारे में।
मनोकामना पूर्ति उपाय
- सबसे पहले एक तेज पत्ता लें।
- उसके ऊपर लाल रंग के पेन से अपनी मनोकामना को लिखें।
- फिर उस पत्ते को मां के चरणों में रख दें।
- 8 दिन तक उस पत्ते को वहीं रहने दें।
- नवरात्रि के आखिरी दिन उस तेज पत्ते को मां के चरणों से उठाएं और दीपक की लौ से जला दें। इस दौरान मन ही मन में अपनी मनोकामना को बोलें।
- अब राख को अपने घर के कोने-कोने में रख दें।
- यदि आप ये उपाय सच्चे मन से इस नवरात्रि करते हैं, तो संभावना है कि आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Video: शनि गोचर से चमकेगा मंगल राशि के लोगों का भाग्य, मिलेगी नई नौकरी!
चैत्र नवरात्रि व्रत से जुड़े जरूरी नियम
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। चलिए जानते हैं व्रती को चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान किन-किन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान व्रती को नाखून, बाल और दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए।
- खाने में सरसों के तेल और तिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- खाने में नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
- यदि आपने अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित किया है तो दोपहर के समय सोने से बचें और घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहने दें।
- व्रती को नवरात्रि में काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए और चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- किसी से झूठ न बोलें और उनका अनादर न करें।
- ज्यादा से ज्यादा खुश रहने का प्रयास करें।
- रात में किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर रुकने से बचें।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बन रहा है दुर्लभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines