---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बन रहा है दुर्लभ योग

आज यानी 30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जिस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। आज 3 शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ चंद्र का गोचर भी हो रहा है, जिसका प्रभाव सीधे 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की किस्मत आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से चमक सकती है।

---विज्ञापन---

सनातन धर्म के लोगों के लिए मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज यानी 30 मार्च 2025 को नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज अति शुभ इन्द्र, वैधृति और सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर चंद्र गोचर होगा। आज चंद्र देव मीन राशि में से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

प्रत्येक योग और चंद्र गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव आज 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों का भाग्य चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चमक सकता है।

---विज्ञापन---

दुर्लभ संयोग का राशियों पर शुभ प्रभाव

वृषभ राशि

नवरात्रि के पहले दिन वृषभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से करियर में ऊंचा मुकाम मिलने की संभावना है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आने वाले दिनों में आप अपने साथी के साथ अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे। युवाओं का दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी धर्म में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Video: शनि गोचर से चमकेगा मंगल राशि के लोगों का भाग्य, मिलेगी नई नौकरी!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मां दुर्गा के आशीर्वाद से कर्क राशि के जातकों के जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घरवालों के साथ समय बिताएंगे, तो अच्छा महसूस होगा। कारोबारियों को लंबी यात्राओं से आर्थिक लाभ होगा। नवरात्रि के दौरान दुकानदार अपने पिता के नाम पर नई दुकान खरीद सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 60 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य आने वाले दिनों में सही रहेगा। कोई गंभीर रोग होने की संभावना नहीं है।

धनु राशि

वृषभ और कर्क के अलावा धनु राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय बढ़िया रहने वाला है। बच्चों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। कारोबारियों की कुंडली में संपत्ति का योग बन रहा है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। इस समय कोई बड़ी परेशानी शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में नहीं आएगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें बोनस मिल सकता है। इसके अलावा सेहत भी मां दुर्गा के आशीर्वाद से बढ़िया रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2025 09:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola