---विज्ञापन---

Religion

Buddha Purnima 2024: सिद्धार्थ गौतम के जीवन की 10 महत्वपूर्ण घटनाएं, जिसने उन्हें बनाया भगवान बुद्ध

Buddha Purnima 2024: दुनिया के चार सबसे बड़े धर्मों में से एक बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी घटनाओं से बहुत प्रेरणा और शिक्षा मिलती है। आइए जानते हैं, उनके जीवन की 10 महत्वपूर्ण घटनाएं, जिससे वे स्वयं भी काफी प्रभावित हुए थे।

Buddha Purnima 2024: न केवल भगवान बुद्ध की शिक्षाएं बल्कि उनके जीवन से जुड़ी प्रत्येक घटना का विशेष महत्व है। कहते हैं, यदि के घटनाएं न होती, तो लुम्बिनी के एक शाक्य राजकुमार सिद्धार्थ गौतम से वे भगवान बुद्ध नहीं बन पाते। आइए जानते हैं, भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी ये 10 महत्वपूर्ण घटनाएं कौन-सी हैं?

घायल हंस की सेवा

भगवान बुद्ध के चचेरे भाई देवदत्त के तीर से घायल एक हंस की सेवा से उसे स्वस्ठ करना, बुद्ध के जीवन की वह पहली घटना थी, जिसने उनमें दया, करुणा और सेवा की भावना को स्थापित किया।

---विज्ञापन---

नलगिरि हाथी को वश में करना

सिद्धार्थ गौतम के चचेरे भाई देवदत्त ने एकबार नलगिरी नामक एक हाथी को मदमस्त कर बुद्ध को मारने के लिए भेजा था। जब नलगिरी भगवान बुद्ध के सामने आया तो, वह हाथी बुद्ध की शांत और अभयमुद्रा के आगे स्वयमेव अपने घुटनों पर बैठ गया और बुद्ध के वश में हो गया। यह घटना पशुओं पर भी बुद्ध के व्यक्तित्व को प्रतिष्ठित करती है।

चार महान दृश्य

कपिलवस्तु में एक वृद्ध व्यक्ति, रोगी, अर्थी और एक संन्यासी से साक्षात्कार होने की घटना को बुद्ध के जीवन का ‘चार महान दृश्य’ कहा जाता है। कहते हैं, यही वो चार घटनाएं थीं, जिसने बुद्ध के जीवन को गहराई से प्रभावित किया और वे ज्ञान प्राप्ति कर संसार को दुःख से निजात दिलाने के लिए तत्पर हुए थे।

---विज्ञापन---

महाभिनिष्क्रमण

अपनी सुंदर पत्नी यशोधरा, पुत्र राहुल और राजसुख को ठुकरा कर ज्ञान प्राप्त करने के लिए बुद्ध के घर से निकलने की घटना को ‘महाभिनिष्क्रमण’ कहा गया है। इस घटना के बाद से बुद्ध ने तपस्वी जीवन में प्रवेश किया था।

बोध गया में तपस्या

भगवान बुद्ध ने बिहार के बोध गया में 6 वर्षों तक तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस ज्ञान का उपयोग उन्होंने लोगों के जीवन से दुख, पीड़ा और निराशा को दूर करने के लिए किया।

---विज्ञापन---

सुजाता की खीर

बोध गया में बिना अन्न-जल के तपस्या के दौरान बुद्ध इतने कमजोर हो गए थे कि वे चिंतन-मनन करने में भी असमर्थ हो गए थे। तब सुजाता नामक एक युवती ने उन्हें खीर भेंट की और ग्रहण करने का आग्रह किया था। इस खीर को ग्रहण करने के बाद बुद्ध समझ गए कि जीवन में कभी कोई भी ‘अति’ (Extreme) नहीं होनी चाहिए। इस घटना ने बुद्ध को मध्यमार्गी बनाया।

---विज्ञापन---

धर्मचक्र प्रवर्तन

भगवान बुद्ध के पहले उपदेश को ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहते हैं, जो उन्होंने सारनाथ में दिया था। बोध गया में उनके साथ तपस्या कर रहे 5 ब्राह्मणों को उन्होंने यहीं अपना शिष्य बनाया था।

आम्रपाली का आतिथ्य

वैशाली की राजनर्तकी आम्रपाली का आतिथ्य ग्रहण करना एक बड़ी घटना मानी जाती है। कहते हैं, आम्रपाली के आग्रह पर भगवान बुद्ध ने बौद्ध संघ में महिलाओं को प्रवेश दिया, जो मानवता के इतिहास में एक महान ऐतिहासिक घटना है।

---विज्ञापन---

जुड़वां चमत्कार

आकाश में रत्न-जड़ित मार्ग पर बुद्ध का हवा उड़ना और फिर शरीर के ऊपरी भाग से अग्नि और निचले हिस्से से पानी का प्रवाह बुद्ध का ‘जुड़वां चमत्कार’ (ट्विन मिरैकल) कहलाता है। इससे बुद्ध को महान दिव्य पुरुष के रूप में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: असफलता से न हों निराश, पढ़ें भगवान बुद्ध के 10 बेस्ट कोट्स

---विज्ञापन---

अप्प दीपो भव

भगवान बुद्ध ने अपने अंतिम उपदेश में अपने शिष्यों और अनुयायियों से कहा था, ‘अप्प दीपो भव’ यानी आप अपना मार्गदर्शक प्रकाश खुद बनिए। इस अंतिम उपदेश ने उनके शिष्यों को अपने और संघ के उत्थान के लिए विवेक और दिशा तय करने में सहायता की।

ये भी पढ़ें: Buddha Purmima 2024: ‘ट्विन मिरैकल’ की घटना क्या है? जानें बौद्ध धर्म में इसका क्या महत्व

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2024 11:42 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola