Bhaum Pradosh Vrat 2025: मानसिक शांति और सुख-समृद्धि के लिए करें भौम प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Bhaum Pradosh Vrat 2025: पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा-अर्चना को समर्पित होता है. प्रदोष व्रत करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है.

Bhaum Pradosh Vrat 2025

Photo Credit - AI

Bhaum Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ होता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए प्रदोष व्रत करना चाहिए. मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रदोष व्रत 2 दिसंब 2025, दिन मंगलवार को है. इस व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जानते हैं. 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. इस दिन प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि होगी. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में मान्य होती है. ऐसे में 2 तारीख मंगलवार को यह व्रत मान्य होगा. चलिए प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

भगवान शिव की पूजा प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में करना शुभ होता है. इस दिन सुबह को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 05:13 से 06:04 तक और प्रातः संध्या मुहूर्त में सुबह 05:38 से 06:56 तक सुबह पूजा कर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद प्रदोष काल में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 05:57 से 06:23 तक रहेगा. इसके साथ ही सायाह्न संध्या मुहूर्त शाम को 06:00 से 07:17 तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

भौम प्रदोष व्रत पूजा विधि

भौम प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह उठने के बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद आप पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा करें. भगवान के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. भगवान शिव को बेलपत्र, फल, फूल आदि अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें आरती करें और भोग लगाएं. शाम को प्रदोष काल के समय स्नान आदि कर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा करें. आप भगवान शिव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत में करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ नमः शिवाय
  • श्री शिवाय नम:
  • श्री शंकराय नम:

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ