Eagle Signs: शकुन शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके जरिए भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत कुछ विशेष तरीकों से मिलता है. इसमें चील यानी Eagle का दिखना, घर में आना, घूमना, मरना और खाना खाना आदि का भी खास महत्व है. इन सभी संकेतों को शकुन शास्त्र में भविष्य में घटने वाली सकारात्मक व नकारात्मक घटनाओं से जोड़ा गया है.
आज यहां पर आप विस्तार से जान पाएंगे कि कब-कब चील किसी सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है और कब-कब इसे भविष्य की अशुभ घटनाओं से जोड़ा जाता है.
चील का घूमना
घर के ऊपर या आसपास चील का बार-बार चक्कर लगाना शुभ होता है. शकुन शास्त्र की मानें तो ये संकेत है कि आपसे या आपके घर वालों से देवी-देवता खुश हैं. साथ ही इसे किसी बड़े सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है.
चील का बैठना
घर की छत या बालकनी पर चील का बार-बार आकर बैठना शुभ नहीं होता है. इसे भविष्य में आने वाली किसी बड़ी समस्या का संकेत माना जाता है. साथ ही ये घर में वास्तु दोष का इशारा हो सकता है.
चील का आवाज निकालना
घर के आसपास चील का आकर अजीब आवाज निकालना अच्छा नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में कोई अशुभ घटना घटने वाली है.
चील का मरना
शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर या घर के आसपास चील का मरना अशुभ होता है. ये घर में बड़े वास्तु दोष का संकेत है. साथ ही इसे किसी अचानक होने वाली अशुभ घटना से जोड़ा जाता है.
चील का खाना खाना या भोजन गिराना
चील का घर में आकर कुछ खाना अशुभ माना जाता है. इसे किसी बड़ी अनहोनी घटना का संकेत माना जाता है. इसके अलावा चील का घर के अंदर, छत या बालकनी पर तामसिक भोजन का गिराना भी अशुभ होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.