Paush Month 2025: कब से हो रही पौष माह की शुरुआत? इस महीने कई बातों का रखें खास ध्यान, जानें

Paush Month 2025: दिसंबर महीने में पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष माह की समाप्ति के साथ ही पौष माह की शुरुआत हो जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, स्नान-दान और सूर्य देव की उपासना के लिए पौष माह बहुत ही शुभ होता है. आइये पौष माह से जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं.

Paush Month 2025

Photo Credit- News24GFX

Paush Month 2025: हिंदू पंचांग का 10वां महीना पौष दिसंबर महीने में शुरू होने वाला है. दिसंबर महीने में पौष माह की शुरुआत होगी यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास होता है. यह महीना भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. पौष महीने में स्नान-दान, व्रत-तप और सूर्य की पूजा का खास महत्व होता हैं. पौष महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

पौष माह 2025 (Paush Month 2025 Start and End Date)

द्रिंग पंचांग के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को पौष माह की शुरुआत हो रही है. जिसका समापन अगले महीने नए साल में 3 जनवरी 2025, दिन शनिवार को होगा. पौष माह का खास धार्मिक महत्व होता है. पौष महीना पितरों के तर्पण के लिए खास होता है. इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना से धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. यह महीना भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुभ होता है.

विज्ञापन

पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान

पौष महीने में आपको कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. आप पौष महीने में मास-मदिरा का सेवन न करें ऐसा करने से आप पाप के भागीदार बनते हैं. इस महीने खरमास भी लगता है ऐसे में खरमास के समय शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं. आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए. खरमास के समय में शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि न करें. आप पौष महीने में प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें.

विज्ञापन

सूर्य देव के मंत्र

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ